तीन माह से अधूरा मिसिंग लिंक रोड का निर्माण कार्य, जानें पूरा मामला

गिट्टी बिछाकर छोड़ा निर्माण, रोजाना हो रहे हादसे

तीन माह से अधूरा मिसिंग लिंक रोड का निर्माण कार्य, जानें पूरा मामला
इस मार्ग के निर्माण से कई गांवों को मेगा हाईवे से सीधा संपर्क मिलना था।

देईखेड़ा। कोटाखुर्द मिसिंग लिंक रोड का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गुहाटा पंचायत मुख्यालय से कोटाखुर्द गांव को जोड़ने के लिए चम्बल नहर किनारे बनाई जा रही इस सड़क का करीब एक किलोमीटर हिस्सा पिछले तीन माह से अधूरा पड़ा है।ग्रामीण भेरूलाल मीणा एवं राजेन्द्र मीणा ने बताया कि ठेकेदार ने लगभग तीन महीने पूर्व अधूरे रहे हिस्से पर कार्य प्रारंभ किया था, लेकिन सड़क को समतल कर उस पर गिट्टी बिछाकर काम बीच में ही रोक दिया। अधूरी सड़क पर फैली ढीली गिट्टी के कारण आए दिन बाइक सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।

रामहेत मीणा एवं बाबूलाल सुमन ने बताया कि दिनभर उड़ती धूल और मिट्टी से वाहन चालकों तथा राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करवाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग के निर्माण से खाकता, माखीदा, बगली, बहड़ावाली एवं गुहाटा सहित कई गांवों को मेगा हाईवे से सीधा संपर्क मिलना था। बजट अभाव में यह एक किलोमीटर हिस्सा अधूरा रह गया था। बाद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर मिसिंग लिंक के लिए बजट स्वीकृत हुआ, किंतु ठेकेदार द्वारा कार्य अधूरा छोड़ देने से ग्रामीणों को राहत नहीं मिल पा रही है।

इनका कहना है 
ठेकेदार ने कार्य शुरू कर दिया था। परन्तु उसके पास अन्य सड़क के निर्माण का भी कार्य होने डामरीकरण के लिये फ्लॉन्ट अब शुरू कर दिया है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। 
- हरिकेश मीणा, कनिष्ठ अभियन्ता, लाखेरी 

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन