रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध

ड्रोन हमला नाकाम: रूस ने मार गिराए 170 यूक्रेनी ड्रोन

रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध

रूस की हवाई रक्षा प्रणाली ने रविवार रात 170 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट कर दिए, जिनमें से 27 सीधे मॉस्को को निशाना बना रहे थे। सुरक्षा कारणों से वनुकोवो और कलुगा हवाई अड्डों पर उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। मॉस्को के मेयर के अनुसार, सभी खतरों को समय रहते निष्क्रिय कर बड़ी तबाही टाल दी गई।

मॉस्को। रूस की हवाई रक्षा प्रणालियों ने रविवार को रात भर में 170 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराये, जिनमें से 27 मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे। रूसी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शनिवार रात से रविवार सुबह तक, हवाई रक्षा प्रणालियों ने रूस के कई क्षेत्रों में इन ड्रोनों को रोका और नष्ट कर दिया।मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर बताया कि रूसी हवाई रक्षा प्रणालियों ने मॉस्को की ओर बढ़ रहे 27 ड्रोन मार गिराए।

रूस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण रोसावियात्सिया के अनुसार, मॉस्को के वनुकोवो हवाई अड्डे और कलुगा क्षेत्र के कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिए गए थे। रोसावियात्सिया ने कहा कि उड़ानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये प्रतिबंध आवश्यक थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण
प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के शौकीन है। वीडियो में बाइक चला रहा मनराज मीणा और...
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक
महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र : दल को परे रखकर एकस्वर में करें पारित, लिखा- विधेयक पर होने वाली चर्चा लोकतंत्र को और सशक्त बनाने का अवसर