पंचतत्व पूजन के साथ मनाया जन्मदिन संस्कार महोत्सव: एकादशी पर वैदिक विधि से मनाया जन्मदिन, पौधारोपण का लिया संकल्प

सांस्कृतिक जागरण: गोविंद देव जी मंदिर में वैदिक विधि से मनाया जन्मदिन

पंचतत्व पूजन के साथ मनाया जन्मदिन संस्कार महोत्सव: एकादशी पर वैदिक विधि से मनाया जन्मदिन, पौधारोपण का लिया संकल्प

जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा "जन्मदिन संस्कार महोत्सव" आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने केक काटने के बजाय पंचकुंडीय यज्ञ, दीप प्रज्ज्वलन और मंत्रोच्चार के साथ भारतीय संस्कृति के अनुरूप अपना दिन मनाया। इस पहल का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

जयपुर। चैत्र कृष्ण एकादशी  पर गोविंद देव जी मंदिर के सत्संग भवन में जन्मदिन को भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाने की परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सान्निध्य में सत्संग भवन में “जन्मदिन संस्कार महोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मार्च माह में जन्मदिन वाले एक दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने वैदिक विधि-विधान से अपना जन्मदिन मनाकर समाज में सांस्कृतिक जागरण का संदेश दिया।

महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने पृथ्वी, अग्नि, वायु, जल और आकाश जैसे पंचतत्वों का पूजन किया तथा दीप प्रज्ज्वलन और हवन के माध्यम से अपने जीवन को संस्कारित करने का संकल्प लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस कार्यक्रम में जन्मदिन को केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और संस्कार का पर्व बनाने का संदेश दिया गया।

आचार्य पीठ से वर्षा गुप्ता ने कहा कि जन्मदिन केवल केक काटने का अवसर नहीं, बल्कि आत्मनिरीक्षण, कृतज्ञता और जीवन में सद्गुणों को अपनाने का दिन है। जिस प्रकार हम भगवान और महापुरुषों की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं, उसी प्रकार हमें अपना और अपने परिजनों का जन्मदिन भी भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाना चाहिए।

गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के सह-व्यवस्थापक मणिशंकर पाटीदार के निर्देशन में भक्त भूषण वर्मा, नीलम वर्मा, वर्षा गुप्ता एवं सुमन शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भविष्य में दीप प्रज्ज्वलित कर जन्मदिन मनाने और भारतीय संस्कृति की इस परंपरा को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Read More महिला दिवस पर विशेष : भारतीय महिलाओं के बारे में 12 सबसे चौंकाने वाले तथ्य, जानें क्या हैं वह तथ्य

कार्यक्रम के दौरान कैलाश चंद्र अग्रवाल, रमेश चंद्र अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठजनों ने पुष्पवर्षा कर जन्मदिन मना रहे श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। एकादशी के अवसर पर गीता पाठ का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

महोत्सव में जिन श्रद्धालुओं का जन्मदिन था, उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में जन्मदिन को भारतीय संस्कृति के अनुसार मनाएंगे तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे, ताकि समाज में संस्कारों के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी प्रसारित हो सके।

Read More जबरदस्ती वसूली के लिए सैल्समैन से मारपीट करने वाला हिस्ट्रीशीटर दानिश कुरैशी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू

Post Comment

Comment List

Latest News

‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा ‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
जयपुर के क्लॉक टावर में कुलप्रीत यादव और मधुर राव ने 1857 के नायक राव तुला राम की वीरता पर...
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर
ईरान का बड़ा बयान: बिना गारंटी और हर्जाने के युद्ध का अंत संभव नहीं, नुकसान के लिए उठाई मुआवजे के भुगतान की भी मांग
ड्रग्स लैब का पर्दाफाश: बाड़मेर में सिंथेटिक नशे की लैब पर एएनटीएफ का छापा, करोड़ों की एमडी ड्रग बनाने की तैयारी नाकाम
रक्तदान और जांच शिविर का आयोजन: सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने ब्लड डोनर्स को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: आदित्य शर्मा गिरफ्तार, चोरी की रॉयल एनफील्ड व स्कूटी जब्त
'डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि से नवाजे गए सीएम देवेंद्र फडणवीस, पीएम मोदी सहित इन दिग्गजों ने दी बधाई