जयपुर में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई : दौलतपुरा में अतिक्रमण ध्वस्त, बस्सी में G+2 बिल्डिंग सील

अवैध बिल्डिंग को सील किया

जयपुर में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई : दौलतपुरा में अतिक्रमण ध्वस्त, बस्सी में G+2 बिल्डिंग सील
जेडीए प्रवर्तन दस्ते ने दौलतपुरा बैनाड में लगभग 1.5 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाकर दुकानों व निर्माणों को ध्वस्त। बस्सी के जय अम्बे 1st विस्तार में अवैध G+2 फैक्टरी निर्माण पर नोटिस जारी कर बिल्डिंग सील की। कार्रवाई अवैध निर्माण व अतिक्रमण रोकने के तहत।

जयपुर। शहर में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों को लेकर की जा रही कार्रवाई के दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने जोन 17 ग्राम दौलतपुरा बैनाड मे खसरा 717, 718 जेडीए स्वामित्व की लगभग 1•5 बीघा (मूल्य लगभग 10 करोड ) से अतिक्रमण हटाया गया।

अतिक्रमियों द्वारा दुकाने, चारदिवारी तथा अर्द्ध निर्मित मकानो का निर्माण कर किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार बस्सी रीको इंडस्ट्रियल एरिया के पास स्थित गैर अनुमोदित योजना जय अम्बे 1st विस्तार बस्सी के प्लाट नं 28 साइज करीब 82×135 फीट पर ग्राउंड,फर्स्ट, सेकण्ड फ्लोर का फॅक्टरीनुमा निर्माण कर फिनिशिंग कार्य करते पाया जाने पर भूखंड स्वामी मदन लाल रैगर को सेक्शन 32,33 जेडीए एक्ट के तहत नोटिस दिया गया, जिसके प्रस्तुत जवाब का परीक्षण से गैर अनुमोदित योजना में G+2 फ्लोर का निर्माण में लघुउद्योग संचालन अनाधिकृत निर्माण का पाए जाने पर अवैध बिल्डिंग को सील किया गया।

 

 

Read More राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने परिवार सहित किया मतदान 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर