विकास कार्यों की बैठक में पहले सम्मान फिर मारपीट : सरपंच प्रतिनिधि ने समाज अध्यक्ष को जड़ा थप्पड़, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

श्मशान भूमि की चारदीवारी के निर्माण पर चर्चा

विकास कार्यों की बैठक में पहले सम्मान फिर मारपीट : सरपंच प्रतिनिधि ने समाज अध्यक्ष को जड़ा थप्पड़, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर हुई बैठक में हंगामा और मारपीट। जावर ग्राम पंचायत में सरपंच प्रतिनिधि प्रेमबिहारी ने लोधा समाज के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन लोधा के साथ मारपीट। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

मनोहरथाना। जावर थाना क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर हुई बैठक में हंगामा और मारपीट हो गई। जावर ग्राम पंचायत में सरपंच प्रतिनिधि प्रेमबिहारी ने लोधा समाज के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन लोधा के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बैठक की शुरूआत में ग्रामीणों ने सरपंच प्रतिनिधि प्रेमबिहारी का साफा पहनाकर और मालाएं डालकर स्वागत किया। इसके बाद प्रेमबिहारी ने भी रामकिशन लोधा और पूर्व सरपंच बंकट जैन का तिलक लगाकर और माला पहनाकर सम्मान किया। समारोह के तुरंत बाद श्मशान भूमि की चारदीवारी के निर्माण और अन्य विकास कार्यों पर चर्चा शुरू हुई।

इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि सरपंच प्रतिनिधि प्रेमबिहारी ने अपना आपा खो दिया और रामकिशन लोधा को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।पीड़ित रामकिशन लोधा ने बताया कि उन्हें समिति सदस्यों ने बैठक में बुलाया था। शुरूआत में सब सामान्य था। सम्मान के बाद सरपंच प्रतिनिधि प्रेमबिहारी ने उन पर रोजगार सहायक गोकुल लोधा के तबादले और मस्टरोल सहित अन्य पंचायत कार्यों को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब रामकिशन लोधा ने दबाव स्वीकार नहीं किया, तो सरपंच प्रतिनिधि प्रेमबिहारी अचानक उठे और उनके साथ मारपीट करने लगे।  

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे 23 दल, जयराम ने कहा- लोगों के मतदान के अधिकार को प्रभावित कर रही केन्द्र सरकार की नीतियां
विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की सोमवार को होने वाली बैठक में 23 दलों ने भागीदारी की पुष्टि की है।...
शेखावत का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार, बोले- पहले संस्कृति का 'स' सीखें कांग्रेस नेता, उसके बाद करे सांस्कृतिक चीजों पर टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला : खाद्य नमूनों में 22 फीसदी नमूने फेल, बोले - सफलता के ढिंढोरे पीट रही सरकार
रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार : 12 साल में 530 रुपये की वृद्धि, खड़गे बोले- एलपीजी की कीमतों में वृद्धि पर भाजपा नेता चुप
सीएसटी टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : 23 क्विंटल डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4 करोड़ आंकी कीमत
कनाडा का बड़ा फैसला : टेक्सास में घातक 'स्क्रूवर्म' परजीवी मिलने के बाद मवेशियों के आयात पर लगाया प्रतिबंध, आपदा की घोषणा
दिग्विजय ने मोदी को लिखा पत्र : 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा शामिल करने के फैसले पर रोक लगाने की मांग, कहा- यह फैसला अनियोजित और मनमाना