6.22 करोड़ की ठगी : चार साल से फरार ठग गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी

पूछताछ कर ठगी के रैकेट सहित वारदातों के बारे में कर रही जांच

6.22 करोड़ की ठगी : चार साल से फरार ठग गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी
बजाज नगर थाना पुलिस ने धोखाधडी के मामले में चार साल से पुलिस को गच्चा देकर फरार चल रहे ठग को मुंबई से गिरफ्तार। करीब सवा छह करोड़ की धोखाधड़ी कर फरार हुए आरोपी की गिरफ्तारी पर चार हजार रुपए का इनाम घाोषित।

जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने धोखाधडी के मामले में चार साल से पुलिस को गच्चा देकर फरार चल रहे ठग को मुंबई से गिरफ्तार किया है। करीब सवा छह करोड़ की धोखाधड़ी कर फरार हुए आरोपी की गिरफ्तारी पर चार हजार रुपए का इनाम घाोषित किया हुआ था। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पहुंची है। एसीपी मालवीय नगर विनोद शर्मा के अनुसार फरार आरोपी नवी मुम्बई के सैक्टर-9 सीबीडी बेलापुर निवासी बालाचन्दर मुदलेयार (51) पुत्र थंबीरान मुदलेयार को गिरफ्तार किया है।

इसके खिलाफ वर्ष-2022 में धोखाधड़ी कर 6 करोड़ 22 लाख रपए ठगने का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस को इनपुट मिले कि वह अपने गांव में छिपा है जो साउथ अफ्रीका के तंजानिया शहर भागने की फिराक में है। पुलिस की टीम ने 3-4 दिन तक डेरा डालकर आरोपी की पहचान कर स्थानीय पुलिस की मदद से दबोचा। पुलिस उससे पूछताछ कर ठगी के रैकेट सहित वारदातों के बारे में जांच कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद