बरगी बांध क्रू्नर हादसा : मौत से हारी ममता, बेटे को बचाने के लिए अपनी लाइफ जैकेट में सीने से चिपकाया

मां-बेटे के शव को देखकर वहां मौजूद लोग भावुक

बरगी बांध क्रू्नर हादसा : मौत से हारी ममता, बेटे को बचाने के लिए अपनी लाइफ जैकेट में सीने से चिपकाया

बरगी बांध क्रूज हादसे में रेस्क्यू टीम ने मां और बेटे के शव बरामद। अपने बेटे को बचाने के लिए मां ने अपनी ही लाइफ जैकेट में बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई ना बेटे की जान बची और ना ही वह खुद ही बच पाई।

जबलपुर। बरगी बांध क्रूज हादसे में रेस्क्यू टीम ने मां और बेटे के शव बरामद किए हैं। अपने बेटे को बचाने के लिए मां ने अपनी ही लाइफ जैकेट में बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई ना बेटे की जान बची और ना ही वह खुद ही बच पाई। दोनों ही कू्रज से बाहर नहीं निकल पाए। मां-बेटे के शव को देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए।

मृतक संख्या नौ पहुंची, चार लापता, जांच के आदेश
क्रूज हादसे अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन बच्चों सहित चार लोग लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के समय क्रूज में लगभग 43 से 47 पर्यटक सवार थे, जबकि आधिकारिक रूप से केवल 29 यात्रियों के टिकट जारी किए गए थे। घटना के बाद तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, जिसमें एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने मिलकर अब तक 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। हालांकि अंधेरा और खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधाएं भी आईं।

तेज हवा, सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि कई यात्रियों ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी, जो सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी को दर्शाता है। पर्यटन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार यह क्रूज वर्ष 2006 में निर्मित था और इसकी क्षमता लगभग 60 यात्रियों की बताई गई है।

अपनों को लहरों में खोते देखा
इस भयावह हादसे के दौरान कई लोगों ने अपने आंखों के सामने अपनों को लहरों में खोते हुए देखा गया। इस दुर्घटना में बची एक बच्ची ने कहा कि मैंने अपनी मां को डूबते हुए देखा। वहीं] जबलपुर निवासी सैयद रियाज हुसैन का कहना है कि उनकी पत्नी, पोता और भाभी अभी भी लापता हैं। बेटी ने अपने पिता का हाथ पकड़ रखा था, तभी उसने अपनी दादी को डूबते हुए देखा और मां, भाई और दादाजी अफरा-तफरी में खो गए। हादसे में बचे पीड़ित ने पीड़ा और भ्रम से भरी आंखों से कहा कि मेरी मां और भाई लापता हैं, मुझे मेरे दादाजी मिल गए हैं।

Read More ईंधन संकट : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, वेणुगोपाल ने कहा- आम जनता को झेलना पड़ रहा महंगाई का बोझ

मोदी ने जताया गहरा शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए तथा घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और स्थिति की समीक्षा के लिए जबलपुर पहुंचने की संभावना जताई गई है। 

Read More हरे निशान में बंद हुआ बाजार: ऑटो, बैंकिंग कंपनियों में लिवाली, इन कंपनियों में दिखा एक्शन 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश