रुपये पर जारी दबाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 77,094 अंक पर खुला, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन

बाजार अपडेट: उतार-चढ़ाव के बीच संभले सेंसेक्स और निफ्टी

रुपये पर जारी दबाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 77,094 अंक पर खुला, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन

विदेशी दबाव और रुपये की गिरावट के बावजूद घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को संभलते नजर आए। शुरुआती कमजोरी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान के करीब पहुंचे। जहां बैंकिंग और फार्मा में दबाव रहा, वहीं टाटा स्टील और अडानी पोर्ट्स में खरीदारी दिखी। रुपया फिलहाल 94.43 प्रति डॉलर के स्तर पर बना हुआ है।

मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों और रुपये पर जारी दबाव के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक गिरावट में खुले, लेकिन बाद में हरे निशान में पहुंच गये। बीएसई का सेंसेक्स 208.84 अंक टूटकर 77,094.79 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 32.26 अंक (0.04 प्रतिशत) फिसलकर 77,271.37 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 42.80 अंक नीचे 24,049.90 अंक पर खुला, लेकिन बाद में हरे निशान में पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 14.30 अंक यानी 0.06 प्रतिशत ऊपर 24,107 अंक पर था।

दूसरे एशियाई बाजारों और रुपये में रही गिरावट से घरेलू शेयर बाजारों में निवेश धारणा प्रभावित हुई है। रुपया फिलहाल 28 पैसे लुढ़ककर 94.43 रुपये प्रति डॉलर पर है। यह 20 पैसे उतरकर 94.35 रुपये प्रति डॉलर पर खुला था। बैंकिंग, वित्त, फार्मा और स्वास्थ्य सेक्टरों में शुरुआती दबाव हैं। विशेषकर सार्वजनिक बैंकों के शेयरों में बिकवाली अधिक है। धातु, मीडिया और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक हरे निशान में हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, बीईएल, अडानी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर ऊपर हैं जबकि इटरनल, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो, ट्रेंट और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर नीचे चल रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

कमलनाथ का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- ईंधन कीमतों में वृद्धि जनता पर आर्थिक बोझ, टैक्स घटाकर जनता को तुरंत राहत देने की मांग   कमलनाथ का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- ईंधन कीमतों में वृद्धि जनता पर आर्थिक बोझ, टैक्स घटाकर जनता को तुरंत राहत देने की मांग  
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के बढ़ते दामों पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने...
उत्तर पश्चिम रेलवे ने ऊर्जा संरक्षण और विद्युतीकरण में बनाई नई उपलब्धियां
राजस्थान को मिलेगी 200 नई ट्रेनों की सौगात, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा बड़ा विस्तार
ओडिशा में दर्दनाक हादसा : निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, सीएम ने की अनुग्रह राशि की घोषणा
एक माह के प्रशिक्षण शिविर में थिएटर, मीनिएचर पेंटिंग, ब्लॉक प्रिंटिंग और ढूंढाड़ी भाषा सीख रहे प्रतिभागी
तकनीकी खराबी के चलते जयपुर-कुल्लू फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा
ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को राहत: संबलपुर-सांगानेर वनवे स्पेशल ट्रेन 29 मई से