अमेरिका में बैंकिंग संकट! यूनाइटेड फिडेलिटी बैंक बंद, दूसरे बैंक ने संभाली कमान

शाखाओं पर अब किसका कब्जा

अमेरिका में बैंकिंग संकट! यूनाइटेड फिडेलिटी बैंक बंद, दूसरे बैंक ने संभाली कमान
यूनाइटेड फिडेलिटी बैंक पर ताला लग गया। मुद्रा नियंत्रक कार्यालय ने बैंक को असुरक्षित बताते हुए बंद कर दिया और एफडीआईसी को रिसीवर नियुक्त किया। उत्तरी कैरोलिना के फर्स्ट सिटिजन्स बैंक ने इसकी लगभग सभी संपत्तियां और ऋण खरीदने का समझौता किया है। इसके तहत चार राज्यों और अमेरिकी वर्जिन द्वीप समूह की 22 शाखाएं उसके नियंत्रण में आएंगी।

वाशिंगटन। अमेरिका के मुद्रा नियंत्रक कार्यालय (ओसीसी) ने इंडियाना के इवांसविले स्थित संघीय बचत बैंक यूनाइटेड फिडेलिटी बैंक को बंद कर दिया और फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एफडीआईसी) को उसका रिसीवर नियुक्त किया। ओसीसी ने कहा कि बैंक की स्थिति कारोबार करने के लिहाज से Þअसुरक्षित या अस्वस्थÞ थी और सामान्य कारोबारी परिस्थितियों में उसके लिए अपनी देनदारियां चुकाना या जमाकर्ताओं की मांग पूरी करना संभव नहीं रह गया था।  यूनाइटेड फिडेलिटी के पास 30 सितंबर तक  करीब 5.9 अरब डॉलर की कुल संपत्ति, 4.5 अरब डॉलर की जमा राशि और 3.1 अरब डॉलर के ऋण थे।

कुछ घंटे बाद उत्तरी कैरोलिना स्थित फस्र्ट सिटिजन्स बैंक ने एफडीआईसी के साथ एक समझौते की घोषणा की। इसके तहत वह संकटग्रस्त बैंक के लगभग सभी ऋण और कुछ अन्य संपत्तियां खरीदेगा तथा कुछ ब्रोकर जमा और बाहर रखे गए खातों को छोड़कर सभी ग्राहक जमा राशियों की जिम्मेदारी संभालेगा। फर्स्ट सिटिजन्स ने कहा कि उसने प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के जरिए यह सौदा हासिल किया है। उसकी बोली में संपत्तियों पर करीब 2.6 अरब डॉलर की छूट और जमा राशि पर कोई प्रीमियम नहीं देना शामिल है। बैंक ने कहा कि ये आंकड़े अनुमानित हैं और इनमें बदलाव हो सकता है।

इस सौदे के तहत फस्र्ट सिटिजन्स इंडियाना, इलिनॉय, कोलोराडो और फ्लोरिडा में स्थित 20 शाखाओं का अधिग्रहण करेगा। इसके अलावा अमेरिकी वर्जिन द्वीप समूह में बैंक ऑफ सेंट क्रोइक्स के नाम से संचालित दो शाखाएं भी उसके नियंत्रण में आएंगी। इस सौदे में यूनाइटेड फिडेलिटी की सहायक कंपनियां भी शामिल हैं, जिनमें रियल एस्टेट विकास एवं प्रबंधन कंपनी पेडकॉर होम्स कॉरपोरेशन भी है। बैंक ने कहा कि शनिवार से ये शाखाएं फस्र्ट सिटिजन्स के एक विभाग के रूप में काम करेंगी और ग्राहक पहले की तरह अपने खातों का इस्तेमाल कर सकेंगे। बैंकिंग प्रणालियों का एकीकरण बाद में किया जाएगा।

एफडीआईसी के अनुसार 2024 में पेनसिल्वेनिया के बैंकिंग एवं प्रतिभूति विभाग ने रिपब्लिक फस्र्ट बैंक को बंद कर दिया था। यह बैंक रिपब्लिक बैंक के नाम से काम करता था। विभाग ने एफडीआईसी को उसका रिसीवर नियुक्त किया था। इसके बाद पेनसिल्वेनिया के लैंकेस्टर स्थित फुल्टन बैंक ने उसकी लगभग सभी जमा राशि और संपत्तियों का अधिग्रहण कर लिया था।

Read More इजरायल में सत्ता का नया खेल, नेतन्याहू को चुनौती देकर आइजेनकोट ने खोला तीसरा रास्ता

Tags: banking

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले अभिषेक बनर्जी का TMC सांसदों को व्हिप, छुट्टी पर रोक संसद सत्र से पहले अभिषेक बनर्जी का TMC सांसदों को व्हिप, छुट्टी पर रोक
तृणमूल कांग्रेस ने संसद सत्र से पहले अपने सांसदों को सख्त व्हिप जारी किया है। राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने...
जयपुर ज्वैलरी शो, 1200 से अधिक बूथ और 650 से ज्यादा एग्जीबिटर्स होंगे शामिल
मोदी की दोटूक : महिलाओं के हक की राह में जो आएगा, उसे हटाएंगे
पुतिन की सेना को नई चुनौती, यूक्रेन ने लेजर से गिराया रूस का जेट ड्रोन
मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में 29 नवंबर को रवि पुष्य पर होगा पंचामृत अभिषेक, 1008 मोदक अर्पित होंगे
पेयजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करने के निर्देश
फायरिंग अभ्यास के बाद पिस्टल चेक करते समय चली गोली, कांस्टेबल घायल