पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी : गड़बड़ियों का पता चलने के बाद दोबारा हो रही वोटिंग, केंद्रीय बलों की निगरानी में सभी बूथ

मगराहाट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर सीट के 4 बूथों पर पुर्नमतदान

पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी : गड़बड़ियों का पता चलने के बाद दोबारा हो रही वोटिंग, केंद्रीय बलों की निगरानी में सभी बूथ

बंगाल के दक्षिण 24 परगना में डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम के 15 बूथों पर पुनर्मतदान में सुबह 9 बजे तक 16.23% मतदान हुआ। 29 अप्रैल की गड़बड़ियों के बाद आयोग ने वोट रद्द कर दोबारा मतदान कराया। केंद्रीय बल तैनात हैं। फलता सीट पर फैसला लंबित, EVM और CCTV जांच जारी है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर और मगराहाट विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर चल रहे पुनर्मतदान में नौ बजे 16.23 प्रतिशत से मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ। चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान हुई कई गड़बड़ियों का पता चलने के बाद यह पुनमर्तदान कराया जा रहा है। आयोग के अनुसार यह पुर्नमतदान मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों और डायमंड हार्बर सीट के 4 बूथों पर करवाया जा रहा है। ये सभी बूथ केंद्रीय बलों की निगरानी में हैं। मगराहाट पश्चिम में पहले दो घंटों में मतदान का प्रतिशत 16.68 तक पहुँच गया, जबकि डायमंड हार्बर में यह थोड़ा कम, 15.83 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मगराहाट पश्चिम के कई बूथों पर मतदाता फिर से कतारों में खड़े दिखे इनमें उत्तर इयारपुर एफपी स्कूल, नजरा एफपी स्कूल (दो बूथ) और एकतारा मलाया एफपी  स्कूल (दो बूथ) शामिल हैं। डायमंड हार्बर में, बागदा जूनियर हाई स्कूल और रायनागर एफपी स्कूल जैसे बूथों पर दोबारा मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, दोबारा मतदान करवाने का फ़ैसला संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों और चुनाव पर्यवेक्षकों द्वारा सौंपी गई विस्तृत रिपोर्टों के आधार पर लिया गया था। गत 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान इन बूथों से अशांति और कथित गड़बड़यिों की कई शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद आयोग ने गहन समीक्षा करने के बाद पहले डाले गए वोटों को रद्द करने का फ़ैसला किया।

इस बीच, फलता विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान करवाने के संबंध में अभी तक कोई फ़ैसला नहीं लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि कई ऐसे बूथों की जाँच-पड़ताल अभी भी जारी है, जहाँ ईवीएम में खराबी और छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। हालाँकि, इन बूथों के अलावा फलता के 30 से ज्यादा अन्य बूथों की सीसीटीवी फ़ुटेज की बारीकी से जाँच की जा रही है। आयोग के सूत्रों के अनुसार, इन बूथों पर ईवीएम के साथ चिपकने वाले टेप का इस्तेमाल करके छेड़छाड़ करने, मतदान के घंटों के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद करने और कुछ बूथों पर मतदाताओं की संख्या असामान्य रूप से ज्यादा (लगभग शत-प्रतिशत) होने के आरोप लगे थे।

अधिकारियों ने बताया कि कोई भी आगे की कार्रवाई करने से पहले, सटीकता सुनिश्चित करने के लिए इन मुद्दों की बार-बार समीक्षा की जा रही है। फालता निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर से उम्मीद है कि वे जांच-पड़ताल पूरी होने के बाद चुनाव आयोग को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद फालता में दोबारा मतदान कराया जाएगा या नहीं, इस पर अंतिम फैसला इन्हीं निष्कर्षों के आधार पर लिया जाएगा।

Read More पीएम मोदी का टिहरी दौरा: 1000 मेगावाट परियोजना का करेंगे लोकार्पण, शासन और प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज

 

Read More फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान : जम्मू-कश्मीर सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, संघर्ष बढ़ने पर गंभीर आर्थिक परिणामों की दी चेतावनी

Tags: bengal

Post Comment

Comment List

Latest News

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए निर्देश
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा...
पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा: अमीरात की सफल यात्रा के बाद नीदरलैंड रवाना हुए मोदी, बोले-यूएई के संक्षिप्त लेकिन अत्यंत परिणामोन्मुखी दौरे का समापन
अजमेर पुलिस ने 50 लाख के 215 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, चेहरों पर लौटी मुस्कान
ऊर्जा बचत के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम : ईवी कार से पहुंचे सचिवालय कपिल मिश्रा, वर्क फ्रॉम होम पर दिया जोर
आरजी कर मामला: पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल समेत तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर चली शुभेंदु अधिकारी की तलवार, इन लोगों की बढ़ सकती है मुश्किलें
तेल बचत और व्यापारी हितों के संकल्पों के साथ बीयूवीएम का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, 28 जून को ‘व्यापारी दिवस’ घोषित करने की मांग
​'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के आह्वान को राजस्थान चैंबर का पूर्ण समर्थन, ​ 'आत्मनिर्भर भारत' को मजबूती देगा प्रदेश का व्यापार जगत