आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
मुम्बई से देहरादून जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट पर प्रायोरिटी लैंडिंग कराई गई। सफर के दौरान 59 वर्षीय यात्री हरि सिंह नेगी को हाई बीपी की गंभीर शिकायत हुई। एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत एम्बुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जिसके बाद फ्लाइट देहरादून के लिए रवाना हुई।

जयपुर। मुम्बई से देहरादून जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में सोमवार को एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति बन गई। यात्री की हालत गंभीर होने पर विमान को जयपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की अनुमति के बाद फ्लाइट की प्रायोरिटी लैंडिंग कराई गई। विमान दोपहर करीब 12:40 बजे सुरक्षित रूप से जयपुर एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, 59 वर्षीय यात्री हरि सिंह नेगी को फ्लाइट के दौरान हाई बीपी की शिकायत हुई थी। उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही विमान में मौजूद क्रू ने प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन को मेडिकल इमरजेंसी की जानकारी दी।

फ्लाइट के उतरते ही एयरपोर्ट पर पहले से तैयार एम्बुलेंस के जरिए यात्री को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मेडिकल इमरजेंसी के कारण फ्लाइट को कुछ समय जयपुर एयरपोर्ट पर रोका गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद विमान करीब डेढ़ घंटे बाद अन्य यात्रियों को लेकर देहरादून के लिए रवाना हो गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक