तपती धूप में सुकून का अहसास : हवामहल में पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम, स्मारक परिसर में करवाया जा रहा पानी का छिड़काव
वातावरण में ठंडक बनी रहे और पर्यटकों को तपन से राहत
भीषण गर्मी और नौतपा के बढ़ते असर को देखते हुए हवामहल स्मारक परिसर में पर्यटकों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं। परिसर में लगातार पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि वातावरण में ठंडक बनी रहे और पर्यटकों को तपन से राहत।
जयपुर। भीषण गर्मी और नौतपा के बढ़ते असर को देखते हुए हवामहल स्मारक परिसर में पर्यटकों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। परिसर में लगातार पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि वातावरण में ठंडक बनी रहे और पर्यटकों को तपन से राहत मिल सके।
इसके साथ ही द्वितीय चौक में पानी का फव्वारा भी नियमित रूप से चलाया जा रहा है। स्मारक अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह पहल की गई है, जिससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटक आरामदायक माहौल में स्मारक का भ्रमण कर सकें।
Related Posts
Post Comment
Latest News
23 Jun 2026 19:01:05
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...

Comment List