बॉर्डर पार अवैध बजरी परिवहन पर सख्ती : खान विभाग का एक्शन प्लान, पकड़ेंगे और कार्रवाई करेंगे

राजस्थान के राजस्व का नुकसान रुकेगा

बॉर्डर पार अवैध बजरी परिवहन पर सख्ती : खान विभाग का एक्शन प्लान, पकड़ेंगे और कार्रवाई करेंगे

अवैध बजरी माफिया पर अंकुश लगेगा राजस्थान से बॉर्डर पार यानी पड़ोसी राज्यों से आने वाली अवैध बजरी और अन्य खनिजों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए खान विभाग ने नया एक्शन प्लान तैयार। विभाग ने सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों और इंजीनियरों को खास टास्क बनाकर इसे रोकने और अवैध बजरी को पकड़ने और कार्रवाई करने नं सख्त निर्देश।

जयपुर। अवैध बजरी माफिया पर अंकुश लगेगा राजस्थान से बॉर्डर पार यानी पड़ोसी राज्यों से आने वाली अवैध बजरी और अन्य खनिजों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए खान विभाग ने नया एक्शन प्लान तैयार किया है। विभाग ने सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों और इंजीनियरों को खास टास्क बनाकर इसे रोकने और अवैध बजरी को पकड़ने और कार्रवाई करने नं सख्त निर्देश दिए हैं। खान विभाग के अनुसार प्रदेश से बड़ी मात्रा में अवैध बजरी और अन्य खनिज पड़ोसी राज्यों में पहुंच रहे हैं। जिससे सरकार को राजस्व नुकसान हो रहा है। यूपी, एमपी, गुजरात और हरियाणा की सीमाओं से अवैध परिवहन के ढेरो मामले आते हैं।

हाल ही में एसीएस अपर्णा अरोड़ा ने अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में हाईवे और प्रमुख मार्गों पर अवैध बजरी परिवहन पर नाराज़गी जताते हुए इसे पूरी तरह रोकने के आदेश दिए थे। निगरानी मजबूत करने के निर्देश दिए। अवैध खनन और परिवहन रोकने के लिए खान विभाग इसी लिए 5 जून तक 6470 वाहनों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगाने का काम शुरू किया है। अभी जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, टोंक, कोटपूतली, दौसा और नीमकाथाना जिलों में वीटीएस सिस्टम लगाया जा रहा है ताकि वैध बजरी परिवहन का पता रहे। एआई आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम भी शुरू होगा। टोल प्लाजा और चेक पोस्ट पर वैध ई-पास और वजन सत्यापन के बिना बैरियर नहीं खुलेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिजली संकट पर अखिलेश का राज्य सरकार पर निशाना: विधायक-सांसद बना रहे दिखावटी चिट्ठी का ‘कागजी कवच’, हमारे गठबंधन में ऐसे नेताओं के लिए कोई जगह नहीं बिजली संकट पर अखिलेश का राज्य सरकार पर निशाना: विधायक-सांसद बना रहे दिखावटी चिट्ठी का ‘कागजी कवच’, हमारे गठबंधन में ऐसे नेताओं के लिए कोई जगह नहीं
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में बिजली संकट को लेकर भाजपा सरकार को घेरा । उन्होंने इस स्थिति...
आमेर की शाही मेहमाननवाजी से अभिभूत हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, राजस्थानी संस्कृति और लोक नृत्यों से हुआ भव्य स्वागत
गंगा दशहरा पर विधानसभा में शुरू हुआ पौधारोपण अभियान, युवाओं और सामाजिक संगठनों से हरित अभियान से जुड़ने की अपील
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का राज्य सरकार पर निशाना, कहा- नारी शक्ति योजना में भरतपुर ही सबसे ज्यादा पिछड़ा
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 1074 अंक चढ़ा, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन
स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, हीटवेव से बचने के लिए बरतें सावधानी
बॉर्डर पार अवैध बजरी परिवहन पर सख्ती : खान विभाग का एक्शन प्लान, पकड़ेंगे और कार्रवाई करेंगे