भीषण गर्मी से बढ़ा जल संकट, राजस्थान के 222 शहरों और 5000 गांवों में पेयजल किल्लत गहराई
आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना
प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान के साथ ही राजस्थान के शहरी और ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गंभीर। राज्य के 222 शहरों और 5000 से अधिक गांवों में पानी की भारी कमी सामने आई। कई क्षेत्रों में जल स्रोत सूखने और भूजल स्तर गिरने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा।
जयपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान के साथ ही राजस्थान के शहरी और ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गंभीर होता जा रहा है। राज्य के 222 शहरों और 5000 से अधिक गांवों में पानी की भारी कमी सामने आई है। कई क्षेत्रों में जल स्रोत सूखने और भूजल स्तर गिरने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलदाय विभाग द्वारा प्रभावित इलाकों में पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जहां नियमित जलापूर्ति संभव नहीं हो पा रही है, वहां टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जबकि शहरों में भी निर्धारित समय से कम जलापूर्ति होने के कारण लोगों की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने जिला प्रशासन और जलदाय विभाग के अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अतिरिक्त टैंकर लगाने, खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने और वैकल्पिक जल स्रोतों की व्यवस्था करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है, जिससे जल संकट और गहरा सकता है।

Comment List