गंगा दशहरा पर विधानसभा में शुरू हुआ पौधारोपण अभियान, युवाओं और सामाजिक संगठनों से हरित अभियान से जुड़ने की अपील

जल संरक्षण व पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान

गंगा दशहरा पर विधानसभा में शुरू हुआ पौधारोपण अभियान, युवाओं और सामाजिक संगठनों से हरित अभियान से जुड़ने की अपील

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार को विधानसभा उद्यान में कल्पवृक्ष का पौधा लगाकर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत। इस अभियान के तहत 25 मई से 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस तक प्रतिदिन दो पौधे लगाए जाएंगे।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार को विधानसभा उद्यान में कल्पवृक्ष का पौधा लगाकर “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” की शुरुआत की। इस अभियान के तहत 25 मई से 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस तक प्रतिदिन दो पौधे लगाए जाएंगे। विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने भी पौधारोपण किया। इस मौके पर देवनानी ने प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा की शुभकामनाएं दीं और जल संरक्षण व पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि जल संरक्षण, स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता है। जल स्रोतों की रक्षा, नदियों की स्वच्छता, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए हर नागरिक को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं और सामाजिक संगठनों से हरित अभियान से जुड़ने की अपील भी की।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी, जोधपुर द्वारा मण्डोर गार्डन में विश्व थायरॉइड दिवस (25 मई 2026) पर जागरूकता शिविर लगाया गया।...
पिता धर्मेंद्र को मिला Padma Awards तो भावुक हुई बेटी अहाना, हेमा मालिनी के भी बहे निकले आंसू, जानें सम्मानित होने वाली हस्तियां कौन-कौन? 
भीषण गर्मी से बढ़ा जल संकट, राजस्थान के 222 शहरों और 5000 गांवों में पेयजल किल्लत गहराई
पेपर लीक मामला: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, जयराम बोले-केंद्रीय शिक्षा मंत्री दे इस्तीफा
ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का एक बैच गंभीर रूप से अमानक घोषित, प्रदेशभर में सतर्कता नोटिस जारी
बिजली संकट पर अखिलेश का राज्य सरकार पर निशाना: विधायक-सांसद बना रहे दिखावटी चिट्ठी का ‘कागजी कवच’, हमारे गठबंधन में ऐसे नेताओं के लिए कोई जगह नहीं
आमेर की शाही मेहमाननवाजी से अभिभूत हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, राजस्थानी संस्कृति और लोक नृत्यों से हुआ भव्य स्वागत