70 करोड़ की ठगी के नेटवर्क का खुलासा : 3 आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
10 दिनों में पुलिस ने 4 प्रकरण दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया
कोटा ग्रामीण पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई क ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत ऑनलाइन ठगी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पदार्फाश किया। पिछले 10 दिनों में पुलिस ने 4 प्रकरण दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार।
कोटा। कोटा ग्रामीण पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई क ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत ऑनलाइन ठगी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पदार्फाश किया है। पिछले 10 दिनों में पुलिस ने 4 प्रकरण दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बैंक खातों और सिम कार्डों का उपयोग देशभर में ऑनलाइन फॉरेक्स ट्रेडिंग, डिजिटल अरेस्ट, शेयर मार्केट निवेश और ऑनलाइन टास्क के नाम पर करोड़ों रुपए की साइबर ठगी में किया जा रहा था। एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों के खिलाफ साइबर पोर्टल 1930 पर देशभर में लगभग 70 करोड़ रुपए की ठगी से जुड़ी शिकायतें दर्ज हैं। आरोपी भोले-भाले लोगों को झांसे में लेकर उनके नाम से सिम कार्ड और बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठग गिरोहों को उपलब्ध कराए जाते थे।
पहले मामले में सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मोरपा निवासी एक युवक ने पेंशन चालू करवाने के नाम पर फरियादी की आईडी से सिम निकलवाकर और बैंक खाता व एटीएम लेकर साइबर गिरोह को बेच दिया। इन खातों से लगभग 58 करोड़ रुपए की ठगी का लेनदेन सामने आया। दूसरे मामले में खातौली निवासी युवक के बैंक खाते का उपयोग ऑनलाइन फॉरेक्स ट्रेडिंग और शेयर मार्केट निवेश के नाम पर करीब 1.69 करोड़ रुपए की साइबर ठगी में हुआ। तीसरे मामले में बूढ़ादीत क्षेत्र के बराना निवासी आरोपी के खाते में ऑनलाइन टास्क के नाम पर की गई करीब 71 लाख रुपए की ठगी का लेनदेन पाया गया। चौथे मामले में रामगंजमंडी निवासी आरोपी के खाते का उपयोग ऑनलाइन ट्रेडिंग और लनिंर्ग एप के जरिए लगभग 9.71 करोड़ रुपए की साइबर ठगी में किया गया। पुलिस ने नवनीत विजयवर्गीय और सलमान अहमद खिलजी को गिरफ्तार किया है।

Comment List