क्रिकेट प्रेमी सावधान : आईपीएल टिकटों के नाम पर हो सकती है साइबर ठगी, आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी

वेबसाइट की स्पेलिंग और सुरक्षित लॉक आइकन की जांच अवश्य

क्रिकेट प्रेमी सावधान : आईपीएल टिकटों के नाम पर हो सकती है साइबर ठगी, आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी

राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने आईपीएल टिकटों के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से बचने के लिए आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी। वर्तमान में आईपीएल 2026 सीजन के दौरान टिकटों की मांग का फायदा उठाकर साइबर अपराधी क्रिकेट प्रेमियों को शिकार बना रहे।

जयपुर। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने आईपीएल टिकटों के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से बचने के लिए आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। वर्तमान में आईपीएल 2026 सीजन के दौरान टिकटों की मांग का फायदा उठाकर साइबर अपराधी क्रिकेट प्रेमियों को शिकार बना रहे हैं। एसपी साइबर क्राइम शान्तनु कुमार सिंह ने बताया कि अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों की मेहनत की कमाई हड़प रहे हैं।

साइबर अपराधियों के ठगने के तरीके: अपराधी असली वेबसाइट बुक माई शो की नकल करते हैं। इनमें अंतर सिर्फ  एक अक्षर का होता है। जैसे ही इन वेबसाइट पर कार्ड डिटेल डालते हैं, आपका खाता खाली हो सकता है। गूगल पर सर्च इंजन विज्ञापन सर्च करने पर सबसे ऊपर दिखने वाले विज्ञापन कई बार फर्जी वेबसाइटों के होते हैं। स्कैमर्स पैसे देकर अपने फर्जी लिंक को टॉप पर रैंक कराते हैं। भुगतान के बाद अपराधी व्हाट्सएप पर फर्जी क्यूआर कोड या ई-टिकट भेजते हैं, जो वास्तव में स्टेडियम के गेट पर स्कैन नहीं होते। इमरजेंसी का झांसा देकर या डिस्काउंट ऑफर बताकर अपराधी तुरंत पेमेंट करने का दबाव बनाते हैं।

बचाव के उपाय: टिकट हमेशा केवल आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट से ही खरीदें। भुगतान से पहले वेबसाइट की स्पेलिंग और सुरक्षित लॉक आइकन की जांच अवश्य करें। हमेशा सुरक्षित पेमेंट गेटवे का उपयोग करें। क्रेडिट कार्ड का उपयोग बेहतर है, क्योंकि इसमें फ्रॉड प्रोटेक्शन की सुविधा होती है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान ए डिवीजन फुटबॉल लीग : जिंक फुटबॉल अकादमी ने रेहान फुटबॉल क्लब को 4-0 से हराया, पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में हुआ आयोजन राजस्थान ए डिवीजन फुटबॉल लीग : जिंक फुटबॉल अकादमी ने रेहान फुटबॉल क्लब को 4-0 से हराया, पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में हुआ आयोजन
Rajasthan Football Association की ए डिवीजन लीग में Zinc Football Academy ने Rehan Football Club को 4-0 से हराया, करण...
पश्चिम एशिया संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा बयान : ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, अफवाहों से दूर रहने की अपील
आसाराम सहित सह-आरोपियों की अपील पर सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
आईपीएल-2026 : तिलक का शतक, अश्विनी का चौका, मुम्बई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराया
रुपया शुरूआती कारोबार में 16 पैसे टूटा, 93.32 प्रति डॉलर पर पहुंचा
कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला : हर अभ्यर्थी से 30 लाख वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार, कई परीक्षा के पेपर लीक में शामिल 
अमेरिका समझौता नहीं होने तक ईरानी बंदरगाहों से नहीं हटाएगा नाकेबंदी : संघर्ष में हम चल रहे काफी आगे, ट्रम्प ने कहा- एक मालवाहक जहाज को किया जब्त