एलन कोचिंग छात्र की मौत का मामला : आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

कमरे में पंखे लगाने के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या

एलन कोचिंग छात्र की मौत का मामला : आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
3 दिन पहले बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में एलन कोचिंग छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज l पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है l कोचिंग छात्र ने 24 अप्रैल को हॉस्टल के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लीl पुलिस ने परिजनों के कोटा पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवा कर उन्हें सौंप दियाl

कोटा। 3 दिन पहले बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में एलन कोचिंग छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है l पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है l कोचिंग छात्र ने 24 अप्रैल को हॉस्टल के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी l पुलिस ने शनिवार को परिजनों के कोटा पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवा कर उन्हें सौंप दिया था l इस मामले में छात्र के पिता संजय कुमार वर्मा ने अपने पुत्र की मौत के लिए आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को रिपोर्ट दी थी l पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार टेलर ने बताया कि पिता संजय कुमार ने रिपोर्ट में जानकारी देते हुए बताया कि वह मूल रुप से जिला दुमका झारखण्ड का रहने वाला है उनका छोटा बेटा आलवेन कुमार वर्मा गोयल रेजिडेन्सी कोरल पार्क बोरखेडा में रहकर एलन कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा था जो पिछले जुलाई 2025 से इसी रेजिडेन्सी में रह रहा था l

मेरे बेटा का अगले माह तीन मई को नीट का पेपर है l 24 अप्रैल 2026 को लगभग 6.30 बजे पर बोरखेड़ा थाना पुलिस के एएसआई करतार सिंह द्वारा फोन से सूचना मिली थी उनके बेटे ने हॉस्टल के कमरे में पंखे लगाने के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है l इस पर कोटा पहुंचा और वस्तु स्थिति देखने से अंदेशा है कि मेरे बेटे आलवेन कुमार को आत्महत्या करने के लिये किसी ने उकसाया है। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है और अनुसंधान किया जा रहा है l अनुसंधान के दौरान आत्महत्या करने की सही जानकारी मिलेगी अभी तक छात्र के पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है पिता का कहना है कि उसका पुत्र पढ़ने में होशियार था और आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता था।

इनका कहना है
 इस मामले में एलेन कोचिंग संस्थान के निदेशक नवीन माहेश्वरी, गोविंद महेश्वरी और  नितेश शर्मा को फोन कर व्हाट्सएप मैसेज भेज कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई ,लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया l

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण