चारधाम यात्रा को लेकर चिकित्सा विभाग ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी, स्वास्थ्य जांच अनिवार्य
उत्तराखंड सरकार के टोल फ्री नंबर 104 पर कॉल कर तत्काल मदद प्राप्त
चारधाम यात्रा के लिए जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए चिकित्सा विभाग ने हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। इसमें यात्रा की आवश्यक तैयारी, जरूरी वस्तुएं साथ में रखने एवं स्वास्थ्य संबंधी बिन्दुओं को शामिल। उत्तराखंड सरकार के टोल फ्री नंबर 104 पर कॉल कर तत्काल मदद प्राप्त।
जयपुर। चारधाम यात्रा के लिए जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए चिकित्सा विभाग ने हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। इसमें यात्रा की आवश्यक तैयारी, जरूरी वस्तुएं साथ में रखने एवं स्वास्थ्य संबंधी बिन्दुओं को शामिल किया गया है। निदेशक जन-स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि यात्री अपनी यात्रा की योजना कम से कम 7 दिनों के लिए बनाएं, वातावरण के अनुरूप ढलने के लिए समय दें। ट्रेक के हर एक घंटे बाद या ऑटोमोबाइल चढ़ाई के हर 2 घंटे बाद 5-10 मिनट का ब्रेक लें।
रोजाना 5-10 मिनट के लिए श्वास व्यायाम का अभ्यास एवं 20-30 मिनट टहलना चाहिए। डॉ. शर्मा ने बताया कि वृद्धजन या हृदय रोग, अस्थमा, उच्च रक्तचाप या मधुमेह से ग्रसित रोगी स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं। साथ ही गर्म कपड़े, बारिश से बचाव के लिए रेनकोट, छाता आदि साथ में लें। स्वास्थ्य जांच उपकरण पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर भी साथ रखें। जरूरी दवाएं परीक्षण उपकरण और चिकित्सक का संपर्क नंबर साथ रखें। उत्तराखंड सरकार के टोल फ्री नंबर 104 पर कॉल कर तत्काल मदद प्राप्त की जा सकती है।

Comment List