राजस्थान में मौसम ने ली करवट : तेज आंधी और बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, अंधड़ के कारण दिन में ही अंधेरे में डूबा शहर

टोंक और दौसा में भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी

राजस्थान में मौसम ने ली करवट : तेज आंधी और बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, अंधड़ के कारण दिन में ही अंधेरे में डूबा शहर
राजस्थान में मई की शुरुआत के साथ मौसम ने करवट ले ली। सुबह जयपुर, सीकर सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश देखने को मिली, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत। राजधानी जयपुर में सुबह करीब साढ़े 9 बजे अचानक तेज बारिश और अंधड़ के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया।

जयपुर। राजस्थान में मई की शुरुआत के साथ मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार सुबह जयपुर, सीकर सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश देखने को मिली, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। राजधानी जयपुर में सुबह करीब साढ़े 9 बजे अचानक तेज बारिश और अंधड़ के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। तेज हवाओं के चलते कई इलाकों में पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आईं। सीकर जिले के फतेहपुर, टोंक और दौसा में भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा, जिससे लू का असर काफी कम हो गया।

इससे पहले शुक्रवार शाम को अजमेर, जयपुर और नागौर में भी हल्की बारिश दर्ज की गई थी। हालांकि बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि अन्य शहरों में पारा 40 डिग्री के आसपास बना रहा। मौसम केंद्र जयपुर ने राज्य के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मई के पहले 15 दिनों तक मौसम में इसी तरह बदलाव बना रहेगा। इस दौरान सामान्य से अधिक, करीब 10 से 12 दिन आंधी-बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान 1 से 2 डिग्री तक कम रह सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद