नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद

कैटरिंग का सामान और मूर्ति बरामद

नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद

कानोता थाना पुलिस ने नकबजनी का खुलासा कर 2 आरोपियों दिलीप योगी और कबाड़ी समसू आलम गिरफ्तार। करीब 2 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद। मुख्य आरोपी नशे का आदी और चोरी कर सामान बेचता था। पुलिस अन्य वारदातों की जांच कर रही।

जयपुर। कानोता थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपए कीमत का चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि नकबजन दिलीप योगी और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी समसू आलम को गिरफ्तार किया है। 2 लाख का माल बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपए कीमत के पीतल के बर्तन, कैटरिंग का सामान और मूर्ति बरामद की है।

नशे के लिए करता था चोरी 

पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी दिलीप योगी नशे का आदी है और चोरी किए गए सामान को बेचकर प्राप्त रकम से नशा करता था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव