20 हजार लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त, होटल और ढाबों के पीछे अवैध भंडारण का लम्बे समय से चल रहा खेल

पहले स्थान पर मनीष शर्मा नामक व्यक्ति डिटेन

20 हजार लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त, होटल और ढाबों के पीछे अवैध भंडारण का लम्बे समय से चल रहा खेल

दो अलग अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई कर अवैध रूप से भंडारित किए गए 20 हजार लीटर से अधिक पेट्रोलियम पदार्थ जब्त। कार्रवाई में भारी संख्या में ड्रम, वाहन और डीजल निकालने के उपकरण बरामद।

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम ने ओछड़ी से रिठौला मार्ग पर दो अलग अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई कर अवैध रूप से भंडारित किए गए 20 हजार लीटर से अधिक पेट्रोलियम पदार्थ जब्त किए हैं। कार्रवाई में भारी संख्या में ड्रम, वाहन और डीजल निकालने के उपकरण बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसारए लंबे समय से जिला विशेष टीम को सूचना मिल रही थी कि चित्तौड़गढ़ के आसपास हाईवे किनारे स्थित कुछ होटल और ढाबों के पीछे अवैध रूप से पेट्रोलियम पदार्थ का भंडारण और उसकी अवैध बिक्री की जा रही है। आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क में कुछ टैंकर चालकों की मिलीभगत भी हैए जो निर्धारित डिपो तक जाने के बजाय बीच रास्ते में ही डीजल निकालकर बेच देते हैं। सूत्रों के मुताबिकए यह डीजल खास तौर पर जालमपुरा स्थित इंडियन ऑयल डिपो से निकलने वाले टैंकरों से चोरी छिपे निकाला जाता था। इसके बाद इसे बाजार दर से कम कीमत पर आसपास के ढाबों और होटलों के पीछे बेचा जाता था। 

90 खाली-भरे ड्रम, डीजल निकालने के उपकरण जब्त
छापेमारी के दौरान टीम को लगभग 90 से अधिक खाली और भरे ड्रम, टैंकर से डीजल निकालने का उपकरण और कई वाहन मौके पर मिले। पहले स्थान पर मनीष शर्मा नामक व्यक्ति को डिटेन किया गया है, जबकि दूसरे स्थान पर होटल संचालक राजू गाडरी को नामजद किया गया है। वहीं होटल मालिक कन्हैयालाल तेली मौके से फरार बताया जा रहा है। एक अन्य कार्रवाई रिठौला के पास की गई, जहां इंडियन ऑयल का एक टैंकर भी खड़ा मिला, जो निर्धारित गंतव्य की बजाय बीच रास्ते में रोककर अवैध रूप से डीजल बेचने में लिप्त पाया गया। रसद विभाग की ओर से सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत में मोबाइल आधारित ‘डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम’ की शुरुआत : करोड़ों लोगों के मोबाइल पर एक साथ बजा सायरन, स्क्रीन पर दिखा एक संदेश  भारत में मोबाइल आधारित ‘डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम’ की शुरुआत : करोड़ों लोगों के मोबाइल पर एक साथ बजा सायरन, स्क्रीन पर दिखा एक संदेश 
केंद्र सरकार ने मोबाइल आधारित ‘डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम’ शुरू किया। लॉन्च के साथ ही करोड़ों फोन पर एक साथ इमरजेंसी...
बरगी बांध क्रू्नर हादसा : मौत से हारी ममता, बेटे को बचाने के लिए अपनी लाइफ जैकेट में सीने से चिपकाया
विकास कार्यों की बैठक में पहले सम्मान फिर मारपीट : सरपंच प्रतिनिधि ने समाज अध्यक्ष को जड़ा थप्पड़, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी : गड़बड़ियों का पता चलने के बाद दोबारा हो रही वोटिंग, केंद्रीय बलों की निगरानी में सभी बूथ
आईपीएल-2026 : आरआर को 7 विकेट से हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य किया हासिल, केएल राहुल रहे प्लेयर ऑफ द मैच
20 हजार लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त, होटल और ढाबों के पीछे अवैध भंडारण का लम्बे समय से चल रहा खेल
तपते भारत के सामने बड़ी चुनौती