स्कूल में चाकूबाजी से मचा हड़कंप : बैग में चाकू लाकर छात्र ने सहपाठी पर किया हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

अभिभावकों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता

स्कूल में चाकूबाजी से मचा हड़कंप : बैग में चाकू लाकर छात्र ने सहपाठी पर किया हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
कस्बे के गौशाला रोड स्थित एमजी इंग्लिश इंटरनेशनल स्कूल में दोपहर करीब 11:30 बजे कक्षा 12 के दो छात्रों के बीच हुआ विवाद अचानक खूनी झड़प में बदल गया। एक छात्र ने अपने सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

बगरू। कस्बे के गौशाला रोड स्थित एमजी इंग्लिश इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार दोपहर करीब 11:30 बजे कक्षा 12 के दो छात्रों के बीच हुआ विवाद अचानक खूनी झड़प में बदल गया। एक छात्र ने अपने सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के अनुसार 17 वर्षीय छात्र का अपने ही क्लासमेट से विवाद हो गया था। दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई, इसी दौरान एक नाबालिग छात्र ने अपने बैग से चाकू निकालकर सहपाठी के हाथ पर वार कर दिया। हमले में छात्र के हाथ पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही खून बहने लगा। आसपास मौजूद छात्रों ने शोर मचाया, जिस पर शिक्षक मौके पर पहुंचे और दोनों को अलग कराया। घायल छात्र को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलवाया गया और बाद में अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत स्थिर बताई है।

सूचना मिलते ही बगरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चाकू जब्त कर लिया। पुलिस दोनों छात्रों के परिजनों को थाने लेकर आई, जहां उनसे पूछताछ की है। दोनों ही पक्षों ने पुलिस कार्रवाई नहीं करने की बात कहते हुए शिकायत देने से इनकार कर दिया। ऐसे में पुलिस की ओर से फिलहाल दोनों पक्षों के बीच राजीनामा लिखवा लिया गया है। घटना के बाद दोनों पक्षों के परिजन स्कूल पहुंचे, जहां कुछ समय तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। घायल छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद उन्हें समय पर सूचना नहीं दी और न ही घायल छात्र को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की समुचित व्यवस्था की गई। यह भी आरोप है कि प्रबंधन ने मामले को दबाने का प्रयास किया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
इस घटना ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में प्रवेश के दौरान बैग की जांच नहीं होती और सुरक्षा के नाम पर ठोस व्यवस्था नजर नहीं आती। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और अभिभावकों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ओमान के साथ समझौता होने...
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक
रेल यात्रियों के लिए राहत, राजेन्द्रनगर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस का दिलदार नगर स्टेशन पर ठहराव शुरू
यूक्रेन के जहाजों और बंदरगाहों पर रूस का हमला जारी, रक्षा मंत्रालय का बड़ा दावा
ट्रेन से नहीं, अब विमान से घूमिए देश-विदेश, आईआरसीटीसी ने तैयार किए टूर