कोटा का युवक अटलांटिक महासागर में गिरकर लापता, आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी
बोस्टन की 5 दिवसीय गोल यात्रा कर क्रूज से वापस आ रहा था
गत सात दिन से अटलांटिक महासागर में गिरने से लापता चल रहे राजस्थान के कोटा निवासी 26 वर्षीय दीपक सिंह राठौड़ को तलाश करने के लिए चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन अभियान को लेकर विदेश मंत्रालय ने अमेरिका में शिकागो भारतीय काउंसलेट जनरल कार्यालय को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी।
कोटा। गत सात दिन से अटलांटिक महासागर में गिरने से लापता चल रहे राजस्थान के कोटा निवासी 26 वर्षीय दीपक सिंह राठौड़ को तलाश करने के लिए चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन अभियान को लेकर शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने अमेरिका में शिकागो भारतीय काउंसलेट जनरल कार्यालय को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किया है। दीपक के छोटे भाई यश वर्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि उनका भाई अक्टूबर 2025 में जहाज नार्वेजियन ब्रेकअवे कंपनी के जहाज में गया था। वह वहां शैफ का कार्य करता था।
उनके पास 25 अप्रैल 2026 को देर शाम को अमेरकन एंबेसी से फोन आया था। जिसमें बताया कि दीपक बोस्टन वापस यात्रा के अंतिम चरण के दौरान एक क्रू सदस्य जहाज से वेलफ्लीट मैसाचुसेट्स (केप कॉड के पास)से लगभग 12 मील दूर ऊपरी डेक से अटलांटिक महासागर में गिर गया। वह बरमूडा बोस्टन की सात दिवसीय गोल यात्रा क्रूज से वापस आ रहा था। उसकी तलाश के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन पता नहीं चला है, उसका सामान कॉरियर से भेजा जा रहा है।

Comment List