भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जयपुर पहुंचे : सीएम भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत, टोंक सहित 7 जिलों के भाजपा जिला ऑफिस का करेंगे उद्घाटन, कोर कमेटी की होगी बैठक
भाजपा अध्यक्ष का जयपुर आगमन: नितिन नवीन का भव्य स्वागत
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार जयपुर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नवीन ने टोंक में नए जिला कार्यालय का उद्घाटन किया और वर्चुअल माध्यम से छह अन्य कार्यालयों की शुरुआत की। जयपुर में भव्य बाइक रैली और कोर कमेटी की बैठकों के जरिए संगठन को मजबूती दी जाएगी।
जयपुर। भाजपा जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जयपुर आए हैं। नवीन के जयपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित के बड़े नेताओं ने उनका एयरपोर्ट पर साफा पहनकर और गुलदस्ते देकर स्वागत किया। जयपुर एयरपोर्ट आने पर सीएम के अलावा डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, प्रदेश भाजपा प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उनका स्वागत किया। यहां से उनकी नवीन सीधे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ टोंक के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए हैं। टोंक में नितिन नवीन जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही छह अन्य जिलों में भी बने जिला भाजपा कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। जालौर के भाजपा जिला कार्यालय का शिलान्यास करेंगे ।
इसके बाद करीब 2:00 बजे उनका जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सरकार का मंत्रिमंडल नितिन नवीन का एयरपोर्ट पर स्वागत करेगा। इसके बाद एयरपोर्ट के बाहर उनकी एक सभा का आयोजन भी रखा गया है। जिसे नितिन नवीन संबोधित करेंगे। इस सभा के बाद उनका भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा ।भाजपा के युवा मोर्चा कार्यकर्ता मोटर बाइक पर उन्हें आगे रैली के रूप में लेकर चलेंगे। भाजपा कार्यालय में नितिन नवीन पहले प्रदेश पदाधिकारी की बैठक लेंगे और उसके बाद भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक लेंगे । दोनों ही बैठकों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद रहेंगे।

Comment List