नए कलेवर में श्याम मसाला : प्रीति जिंटा बनीं ब्रांड एम्बेसडर, देशभर में विस्तार की तैयारी

गुणवत्ता और शुद्धता पर कंपनी का जोर

नए कलेवर में श्याम मसाला : प्रीति जिंटा बनीं ब्रांड एम्बेसडर, देशभर में विस्तार की तैयारी

जानी-मानी श्यामधणी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने उत्पाद ‘श्याम किचन मसाले’ को नए कलेवर के साथ बाजार में उतार दिया। मसालों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने फिल्म जगत की लोकप्रिय हस्ती प्रीति जिंटा को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया।

जयपुर। जानी-मानी श्यामधणी इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने उत्पाद ‘श्याम किचन मसाले’ को नए कलेवर के साथ बाजार में उतार दिया है। मसालों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने फिल्म जगत की लोकप्रिय हस्ती प्रीति जिंटा को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर रामअवतार अग्रवाल ने बताया कि मसालों की शुद्धता और स्वाद को प्राथमिकता देते हुए ब्रांड को देशभर में मजबूत पहचान दिलाने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने गुणवत्ता से समझौता किए बिना अपने उत्पादों को विकसित किया है।

कंपनी ने हाल ही में राजस्थान में एक अत्याधुनिक मशीनरी से लैस नया प्लांट स्थापित किया है। अग्रवाल के अनुसार, पेस्टिसाइड्स से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए आईपीएम आधारित क्वालिटी प्रोडक्ट्स लॉन्च किए गए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और उपभोक्ताओं में इनकी मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि श्यामधणी इंडस्ट्रीज के उत्पाद भारत के विभिन्न राज्यों—राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश—में मजबूत पकड़ बना चुके हैं। साथ ही कंपनी अपने उत्पादों का निर्यात भी कई देशों में कर रही है। अब असम, झारखंड और उत्तराखंड जैसे नए बाजारों में भी विस्तार की योजना है। कंपनी डायरेक्टर विटुल अग्रवाल ने विभिन्न योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर बाबूलाल गुप्ता ने खाद्य व्यापार से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार र

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आधुनिक तकनीक से सशक्त हो रहा राजस्थान का किसान, मुख्यमंत्री ने कहा- कृषि क्षेत्र में हो रहा यह परिवर्तन विकसित प्रदेश की मजबूत नींव तैयार कर रहा आधुनिक तकनीक से सशक्त हो रहा राजस्थान का किसान, मुख्यमंत्री ने कहा- कृषि क्षेत्र में हो रहा यह परिवर्तन विकसित प्रदेश की मजबूत नींव तैयार कर रहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान का किसान अब केवल परंपरागत खेती तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आधुनिक तकनीक और नवाचार...
नए कलेवर में श्याम मसाला : प्रीति जिंटा बनीं ब्रांड एम्बेसडर, देशभर में विस्तार की तैयारी
देश का पहला बैरियर रहित टोल सिस्टम शुरू : ऑटोमैटिक तरीके से होगी नम्बर प्लेट की पहचान, गडकरी ने कहा- सफर होगा तेज और आसान
उपभोक्ताओं की सेहत की सुरक्षा के लिए बड़ी कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन पर ई-कॉमर्स पर 6 लाख का जुर्माना, उपभोक्ता की शिकायतों के बाद उठाया कदम
राजस्थान में मौसम ने ली करवट : तेज आंधी और बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, अंधड़ के कारण दिन में ही अंधेरे में डूबा शहर
भारत में मोबाइल आधारित ‘डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम’ की शुरुआत : करोड़ों लोगों के मोबाइल पर एक साथ बजा सायरन, स्क्रीन पर दिखा एक संदेश 
बरगी बांध क्रू्नर हादसा : मौत से हारी ममता, बेटे को बचाने के लिए अपनी लाइफ जैकेट में सीने से चिपकाया