उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित : अनुशासन और मुस्तैदी से ही बनती है पुलिस की पहचान, राजीव कुमार ने कहा- हर परिस्थिति में तैयारी और सजगता आवश्यक

उपकरणों के सही उपयोग और निरंतर अभ्यास की आवश्यकता

 उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित : अनुशासन और मुस्तैदी से ही बनती है पुलिस की पहचान, राजीव कुमार ने कहा- हर परिस्थिति में तैयारी और सजगता आवश्यक
भव्य समारोह में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने 315 उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने अनुशासन और प्रोफेशनल दक्षता को पुलिस की असली पहचान बताया। कार्यक्रम में डीजीपी डिस्क और उत्कृष्ट सेवा पदक वितरित किए गए। डीजीपी ने जवानों को हर चुनौती के लिए सदैव सजग और प्रशिक्षित रहने का आह्वान किया।

जयपुर। जयपुर के पाँचवीं बटालियन आरएसी परिसर में शुक्रवार को आयोजित अलंकरण समारोह में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने 315 उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि अनुशासन, तैयारी और प्रोफेशनल दक्षता ही पुलिस की असली पहचान है। समारोह को संबोधित करते हुए डीजीपी शर्मा ने कहा कि पुलिस बल की पहचान उसके टर्नआउट, चुस्ती-फुर्ती और व्यवहार से होती है। उन्होंने जवानों को निर्देश दिए कि चाहे ड्यूटी निवास सुरक्षा की हो, जेल की या कानून-व्यवस्था की, हर परिस्थिति में पूर्ण तैयारी और सजगता आवश्यक है। उन्होंने वर्दी पहनने के तरीके से लेकर मौके पर पहुंचते ही कतारबद्ध होने तक हर गतिविधि में पेशेवर दक्षता दिखाने पर जोर दिया। डीजीपी ने लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी के दौरान उपकरणों के सही उपयोग और निरंतर अभ्यास की आवश्यकता बताई।

उन्होंने कहा कि जहां भी कमी रह गई हो, उसे समर्पण और प्रशिक्षण से दूर करना जरूरी है, ताकि राजस्थान पुलिस हर चुनौती का बेहतर ढंग से सामना कर सके। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 315 कार्मिकों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। डीजीपी शर्मा और डीजी लॉ एंड ऑर्डर संजय अग्रवाल ने 49 कार्मिकों को डीजीपी डिस्क और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। वहीं 149 कार्मिकों को एडीजी रुपिंदर सिंह और आईजी राहुल कोटोकी ने अति उत्कृष्ट सेवा पदक तथा 117 कार्मिकों को डीआईजी विनीत बंसल और आदर्श सिधु द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक दिए गए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका-ईरान के बीच गहराया तनाव : ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी, ईरान ने मार गिराया अमेरिकी सैन्य ड्रोन अमेरिका-ईरान के बीच गहराया तनाव : ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी, ईरान ने मार गिराया अमेरिकी सैन्य ड्रोन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ समझौते के करीब है, वरना सैन्य कार्रवाई का रास्ता...
अवैध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों पर परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 3 दिन में सुधार नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
किसानों के सब्र का बांध टूटा: रेलवे ट्रैक किया बाधित, गेहूं खरीद में आ रही समस्याओं के समाधान की सरकार से मांग
अभिषेक बनर्जी पर हमला मामला : वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान, 6 लोग पुलिस की गिरफ्त में
महिला ने कथित दुष्कर्म के प्रयास पर युवक के प्राइवेट पार्ट को काटा
वैश्विक कारकों के साथ घरेलू आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा, आगामी सप्ताह में RBI नीति और जीडीपी आंकड़ों पर टिकी नजरें
अलवर में भीषण हादसा : खाई में उतरी रोडवेज स्लीपर बस ; कई यात्री घायल, ग्रामीणों ने बचाई जान