अभिषेक बनर्जी पर हमला मामला : वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान, 6 लोग पुलिस की गिरफ्त में

भीड़ ने उन पर जूते, अंडे और पत्थर फेंके

अभिषेक बनर्जी पर हमला मामला : वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान, 6 लोग पुलिस की गिरफ्त में
पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर जूते, अंडे और पत्थर फेंके जाने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई। बनर्जी ने इसे भाजपा की साजिश बताया, जबकि टीएमसी ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। मामले की जांच जारी है।

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में शनिवार को  तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इलाके से जुटाये गये वीडियो फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान की गयी। सोनारपुर पुलिस स्टेशन ने इस घटना के संबंध में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज करने के बाद यह गिरफ्तारियां की हैं।अभी तक न तो बनर्जी और न ही तृणमूल कांग्रेस की तरफ से कोई औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है। बनर्जी चुनाव के बाद हुई हिंसा में मारे गये एक तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने सोनारपुर गये थे।

इलाके में पहुंचते ही उनका सामना बड़ी भीड़ से हुआ, जिसने उन पर जूते, अंडे और पत्थर फेंके, जबकि प्रदर्शनकारियों ने चोर, चोर के नारे लगाये। जब हालात काबू से बाहर हो गये, तो उग्र भीड़ से खुद को बचाने के लिए बनर्जी को हेलमेट पहनना पड़ा। इसके बावजूद, हाथापाई के दौरान उनकी शर्ट फट गयी। बाद में उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनके घर पर काफी समय बिताया। इसके बाद दोपहर में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

डायमंड हार्बर के सांसद ने आरोप लगाया कि यह हमला भाजपा की एक सोची-समझी साजिश थी। उन्होंने दावा किया कि इसमें शामिल लोगों को उनकी यात्रा की पहले से जानकारी थी और वे पूरी तैयारी के साथ आये थे। बनर्जी ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया था। जांचकर्ताओं ने इलाके से वीडियो फुटेज जुटाकर उसकी जांच की, जिसके बाद 6 संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों को रविवार को बारुईपुर सब-डिवीजनल कोर्ट के सामने पेश किया जाना है। तृणमूल कांग्रेस ने पुलिस पर मौके पर पहुंचने में जानबूझकर देरी करने और हालात को बिगड़ने देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद बनर्जी को दक्षिण कोलकाता के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने उनसे मुलाकात की। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बाद में आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन पर दबाव बनाया गया था। उचित इलाज न मिलने का दावा करते हुए तृणमूल नेताओं ने अभिषेक बनर्जी को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया।

Read More 19 सितम्बर से मानसून की विदाई, प्रदेश में अब तक सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश 

उन्हें वहां भी हालांकि भर्ती नहीं किया गया और रिपोर्टों में कहा गया है कि अस्पताल प्रशासन ने कहा था कि उनकी हालत ऐसी नहीं है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत हो। इसके बाद उसी रात बाद में उन्हें घर ले जाया गया। इस घटना के बाद से ही तृणमूल इसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। पार्टी ने एक वीडियो फुटेज भी जारी किया है और दावा किया है कि हमलावरों में से कुछ के संबंध भाजपा से हैं। इस हमले पर राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आयी हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित कई विपक्षी नेताओं ने तृणमूल नेता पर हुए इस हमले की निंदा की है।

Read More भारत-भूटान रिश्तों को नई मजबूती, जयशंकर पहुंचे पारो; तीन प्रमुख विकास परियोजनाओं का संयुक्त उद्घाटन और शिलान्यास

 

Read More खांडू ने किया न्यायालय के आदेश का उल्लंघन, जयराम बोले- तत्काल इस्तीफा दे मुख्यमंत्री

 

 

Tags: banerjee

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय