सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 2.72 लाख के पार, चांदी 1500 रुपए और सोना 300 रुपए महंगा
सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड उछाल
जयपुर सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में भारी तेजी दर्ज की गई। आयात पाबंदियों के चलते चांदी ₹1,500 की छलांग लगाकर ₹2,72,000 प्रति किलो के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई। वहीं, शुद्ध सोना ₹300 बढ़कर ₹1,62,000 प्रति दस ग्राम और जेवराती सोना ₹1,51,500 पर रहा।
जयपुर। जयपुर सर्राफा बाजार में सोमवार को दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी आई। आयात पर लगी पाबंदियों के असर से चांदी 1500 रुपए की छलांग लगाकर 2,72,000 रुपए प्रति किलो रही। शुद्ध सोना 300 रुपए बढ़कर 1,62,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 300 रुपए तेज होकर 1,51,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।
जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव
चांदी 2,72,000
शुद्ध सोना 1,62,000
जेवराती सोना 1,51,500
18कैरेट 1,26,400
14कैरेट 1,00,500
Related Posts
Post Comment
Latest News
11 Jun 2026 19:01:35
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...

Comment List