76 नई नगरपालिकाओं के लिए 684 पदों की स्वीकृति, स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किए आदेश

9 पद स्वीकृत किए गए

76 नई नगरपालिकाओं के लिए 684 पदों की स्वीकृति, स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किए आदेश
राज्य सरकार ने नवगठित 76 नगरपालिकाओं के संचालन के लिए 684 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी। प्रत्येक नगरपालिका में 9 पद स्वीकृत, अधिशाषी अधिकारी, अभियंता, लेखाकार और सहायक कर्मचारी शामिल। नियुक्तियां नियमानुसार होंगी।

जयपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश में नवगठित 76 नगरपालिकाओं के सुचारू संचालन के लिए बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए 684 नए पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार प्रत्येक नगरपालिका में निर्धारित स्टाफिंग पैटर्न के तहत 9 पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें अधिशाषी अधिकारी, सहायक राजस्व निरीक्षक, कनिष्ठ अभियंता (सिविल), कनिष्ठ लेखाकार, ठोस कचरा प्रबंधक, वरिष्ठ प्रारूपकार, वरिष्ठ सहायक तथा दो कनिष्ठ सहायक शामिल हैं। विभाग ने इन पदों के सृजन को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। हालांकि इन पदों के वेतन-भत्तों के लिए राज्य सरकार की ओर से अलग से अनुदान नहीं दिया जाएगा और संबंधित निकायों को उपलब्ध संसाधनों के आधार पर कार्मिकों की नियुक्ति एवं नियोजन करना होगा।

 

नियुक्तियां नियमानुसार आरक्षण एवं भर्ती प्रक्रिया के तहत की जाएंगी। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2020-21 और 2022-23 में गठित छह नगरपालिकाओं के लिए पूर्व में स्वीकृत 54 पद समाप्त किए जा रहे हैं, क्योंकि ये सभी नगरपालिकाएं बाद में पुनः ग्राम पंचायतों में परिवर्तित हो चुकी हैं। इन 54 पदों के साथ वहां आउटसोर्सिंग के आधार पर स्वीकृत चतुर्थ श्रेणी, चौकीदार, सफाई जमादार एवं सफाई कर्मचारियों की व्यवस्थाएं भी निरस्त कर दी गई हैं। राज्य सरकार के इस निर्णय से नवगठित नगरपालिकाओं में प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलने और शहरी सेवाओं के संचालन में सुधार की उम्मीद है।

 

Read More पुलिस मुख्यालय की बड़ी पहल : विधि विद्यार्थी अब पुलिस के कार्यों में करेंगे सहयोग, राजस्थान पुलिस अवैतनिक प्रशिक्षुता कार्यक्रम शुरु

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन