gold
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... विलायती बाजार की नरमी का असर : शुद्ध सोना 1400 रुपए सस्ता, जानें चांदी की कीमत
Published On
By Jaipur
अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी का असर जयपुर सर्राफा बाजार पर भी दिखा। शुद्ध सोना 1,400 रुपए टूटकर 1,45,000 रुपए और जेवराती सोना 1,200 रुपए गिरकर 1,33,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी 1,92,000 रुपए पर स्थिर रही। 18 कैरेट सोना 1,13,100 और 14 कैरेट 90,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। इंटरनेशनल मार्केट में तेजी का असर : सोना 900 रुपए महंगा, जानें चांदी की कीमत
Published On
By Jaipur
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का असर जयपुर सर्राफा बाजार में भी दिखा। मंगलवार को चांदी 1,000 रुपए उछलकर 1.92 लाख रुपए प्रति किलो पहुंच गई। शुद्ध सोना 900 रुपए महंगा होकर 1,46,400 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। वहीं, जेवराती सोने में 500 रुपए की तेजी आई और भाव 1,35,000 रुपए रहे। दिवाली पर सोने और 9 रत्नों का स्वाद : 1.11 लाख रुपए किलो मिठाई, एक पीस की कीमत 3 हजार रुपए
Published On
By Jaipur
दिवाली पर जयपुर में मिठाइयों का लग्जरी अंदाज देखने को मिल रहा है। बाजार में आई ‘स्वर्ण प्रसादम’ की कीमत 1.11 लाख रुपए किलो है। इसका एक पीस करीब 3 हजार रुपए का है। 24 कैरेट सोने, केसर और चिलगोजे से बनी इस मिठाई के अलावा सोने के सिक्कों और नौ रत्नों वाली मिठाइयां भी आकर्षण बनी हुई हैं। विलायती बाजार की तेजी का असर : सोना 500 रुपए महंगा, जानें चांदी की कितनी बढ़ी कीमतें
Published On
By Jaipur
अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी से जयपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। शनिवार को चांदी 1,000 रुपए उछलकर 1.91 लाख रुपए प्रति किलो हो गई। शुद्ध सोना 500 रुपए बढ़कर 1,45,500 रुपए और जेवराती सोना 1,34,500 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गया। दीपोत्सव पर बाजार में खरीदारी की रौनक बरकरार है। सोना-चांदी छोड़िए, इंग्लैंड में चोर उड़ा ले गए 5 हजार चींटियां!
Published On
By Jaipur
ब्रिटेन में चोरों ने सोना-चांदी नहीं, हजारों चींटियों का पूरा घोंसला चुरा लिया। दक्षिणी डेवोन के नेचर रिजर्व से दुर्लभ नैरो-हेडेड चींटियों की आखिरी प्रमुख आबादी का घोंसला गायब मिला। इसमें 5 हजार तक चींटियां और रानी चींटी रहती हैं, जिसकी उम्र 25 साल तक होती है। घटना से संरक्षण विशेषज्ञ चिंतित हैं। सर्राफा बाजार में गिरावट : चांदी में 500 रुपए की गिरावट , जानें सोने की कीमत
Published On
By Jaipur PS
लगातार जयपुर सर्राफा बाजार में गिरावट बनी हुई है। शनिवार को चांदी पांच सौ रुपए कम होकर 2,01,000 रुपए प्रति किलो रही। शुद्ध सोना चार सौ रुपए फिसलकर 1,45,100 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ की ठगी, असम का आरोपी विशाखापट्टनम से गिरफ्तार
Published On
By Jaipur
गोल्ड ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने 12.09 करोड़ रुपए से ज्यादा की चपत लगा दी। फर्जी वेबसाइट पर 9.42 करोड़ का वर्चुअल मुनाफा दिखाकर रकम निकासी के नाम पर भी वसूली की। राजस्थान साइबर क्राइम टीम ने असम निवासी बेशराज थापा उर्फ राहुल को विशाखापट्टनम से गिरफ्तार किया। मामले में छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं। वायदा बाजार की तेजी का असर : नई ऊंचाई पर सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
Published On
By Jaipur
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की चमक और तेज हो गई। चांदी 3500 रुपए उछलकर 2,17,500 रुपए प्रति किलो पहुंच गई। शुद्ध सोना और जेवराती सोना भी 1000-1000 रुपए महंगे होकर क्रमशः 1,50,500 और 1,38,200 रुपए प्रति दस ग्राम रहे। वायदा बाजार की तेजी का असर दिखा, जबकि हाजिर बाजार में खरीदारी सामान्य रही। इंटरनेशनल मार्केट में नरमी का असर : शुद्ध सोना 1900 रुपए सस्ता, जानें चांदी का भाव
Published On
By Jaipur
नरमी के चलते शनिवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव लुढ़क गए। चांदी 5,200 रुपए टूटकर 2,43,300 रुपए किलो रही। शुद्ध सोना 1,900 रुपए गिरकर 1,60,600 और जेवराती सोना 1,700 रुपए घटकर 1,47,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हाजिर बाजार में खरीदारी सामान्य रही। विलायती बाजार की नरमी का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें क्या है भाव
Published On
By Jaipur
सर्राफा बाजार में शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज हुई। चांदी 900 रुपए टूटकर 2,48,500 रुपए किलो पहुंची। शुद्ध सोना 500 रुपए घटकर 1,62,500 और जेवराती सोना 1,48,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 18 कैरेट सोना 1,26,700 और 14 कैरेट 1,00,700 रुपए रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी सामान्य रही। बदमाशों ने महिला के गले से तोड़ी सोने की चेन, वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार
Published On
By Jaipur
जयपुर के विद्याधर नगर में बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। वारदात रविवार रात करीब 8 बजे अम्बाबाड़ी की बैंक कॉलोनी में मंदिर के पास हुई। पुष्पा मीना ने शोर मचाकर बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बिकवाली के दबाव में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट : सोना 600 रुपए सस्ता, जानें चांदी के कितने गिरे दाम
Published On
By Jaipur
सोना-चांदी के भाव गिर गए। चांदी 2,000 टूटकर 2.23 लाख प्रति किलो पर पहुंची। शुद्ध सोना 400 की गिरावट के साथ 1.45 लाख और जेवराती सोना 600 फिसलकर 1.34 लाख प्रति 10 ग्राम रहा। हालांकि, हाजिर बाजार में खरीदारी सामान्य बनी हुई है। 