फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ की ठगी, असम का आरोपी विशाखापट्टनम से गिरफ्तार

बैंक लेन-देन की जांच जारी

फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ की ठगी, असम का आरोपी विशाखापट्टनम से गिरफ्तार
गोल्ड ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने 12.09 करोड़ रुपए से ज्यादा की चपत लगा दी। फर्जी वेबसाइट पर 9.42 करोड़ का वर्चुअल मुनाफा दिखाकर रकम निकासी के नाम पर भी वसूली की। राजस्थान साइबर क्राइम टीम ने असम निवासी बेशराज थापा उर्फ राहुल को विशाखापट्टनम से गिरफ्तार किया। मामले में छह आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

जयपुर। फर्जी ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट के जरिए 12.09 करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी के मामले में राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने असम निवासी बेशराज थापा उर्फ  राहुल को विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। एडीजी साइबर क्राइम वी के सिंह ने बताया कि परिवादी को 25 सितंबर 2025 को वॉट्सऐप पर  वेबसाइट का लिंक भेजा गया था। वेबसाइट पर गोल्ड ट्रेडिंग में आकर्षक रिटर्न का लालच दिया।

परिवादी ने निवेश शुरू किया और 7 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 के बीच करीब छह करोड़ रुपए विभिन्न बैंक खातों में जमा कराए। वेबसाइट के वर्चुअल वॉलेट में 9.42 करोड़ रुपए का लाभ सहित बैलेंस दिखाकर भरोसा दिलाया। रकम निकालने का प्रयास करने पर आरोपियों ने इनकम टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्कों के नाम पर अतिरिक्त पैसे जमा करवाए। इस तरह परिवादी से कुल 12 करोड़ 9 लाख 65 हजार 512 रुपए की ठगी की। मामले में वॉट्सऐप-टेलीग्राम रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और बैंक लेन-देन की जांच जारी है।

Tags: gold

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करें, गहलोत ने की कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करें, गहलोत ने की कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण से पहले कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।...
PM Modi ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई, माओवाद और नशे के खिलाफ सफलता को बताया खास
प्रदर्शन छोड़िए, मैदान में आइए! कांग्रेस को भाजपा की दोटूक
राजस्थान पंचायत चुनाव LIVE : गांवों की सरकार चुनने निकले मतदाता, पहले चरण में किसका पलड़ा भारी?
इस दिवाली घुलेगी सरस की मिठास, देशी घी से बनी मिठाइयां मिलेंगी किफायती दर पर
फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ की ठगी, असम का आरोपी विशाखापट्टनम से गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट पर प्रदर्शन से कांग्रेस की जमीनी स्थिति का आकलन, भीड़ जुटाने की दिखी चुनौती