बदमाशों ने महिला के गले से तोड़ी सोने की चेन, वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार

बदमाश के चेन छिनते ही पुष्पा मीना ने शोर मचाया

बदमाशों ने महिला के गले से तोड़ी सोने की चेन, वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार
जयपुर के विद्याधर नगर में बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। वारदात रविवार रात करीब 8 बजे अम्बाबाड़ी की बैंक कॉलोनी में मंदिर के पास हुई। पुष्पा मीना ने शोर मचाकर बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जयपुर। विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ले गए। वारदात रात करीब 8 बजे अम्बाबाड़ी स्थित बैंक कॉलोनी में मंदिर के पास हुई, महिला सड़क किनारे पैदल चल रही थी। पीड़ित पुष्पा मीना के अनुसार, बाइक पर आए दो बदमाश अचानक उनके पास पहुंचे और गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। वारदात के बाद दोनों आरोपी तेजी से आसपास की गलियों में भाग निकले। पीछा करने पर हाथ नहीं आए। बदमाश के चेन छिनते ही पुष्पा मीना ने शोर मचाया और बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए।

महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर विद्याधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। वहीं विद्याधर नगर थानाधिकारी हिम्मत सिंह ने कहा कि मामले में पीड़िता पुष्पा देवी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के चेन तोड़कर फरार होते हुए का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें एक आरोपी चेन तोड़ता है, दूसरा आरोपी बाइक पर खड़ा रहता है। वारदात करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो जाते है। मामले में आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

Tags: gold

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान की जेन-Z शहरी सत्ता में महिलाएं बहुमत में, 45 साल तक के 149 निकाय प्रमुखों में 79 महिलाएं राजस्थान की जेन-Z शहरी सत्ता में महिलाएं बहुमत में, 45 साल तक के 149 निकाय प्रमुखों में 79 महिलाएं
राजस्थान के स्थानीय निकायों में युवा राजनीति में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय। 301 विजेताओं में 137 महिलाएं और 164 पुरुष।...
नाटकीय घटनाक्रम के बीच तिजारा में कांग्रेस के रामावतार सैनी बने सभापति,  रात 10 बजे हरियाणा से आए कांग्रेस पार्षदों ने किया मतदान
झालावाड़ में राजेश गुर्जर बने सभापति, झालरापाटन और अकलेरा में भाजपा तो भवानीमंडी में कांग्रेस विजयी
अवकाश के दिन हाईकोर्ट में सुनवाई, श्रीविजयनगर चुनाव पर अहम आदेश
निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से