वायदा बाजार की तेजी का असर : नई ऊंचाई पर सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
द्ध सोना एक हज़ार रुपए बढ़कर 1,50,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की चमक और तेज हो गई। चांदी 3500 रुपए उछलकर 2,17,500 रुपए प्रति किलो पहुंच गई। शुद्ध सोना और जेवराती सोना भी 1000-1000 रुपए महंगे होकर क्रमशः 1,50,500 और 1,38,200 रुपए प्रति दस ग्राम रहे। वायदा बाजार की तेजी का असर दिखा, जबकि हाजिर बाजार में खरीदारी सामान्य रही।
जयपुर। वायदा बाजार की तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी आई। चांदी 3500 रुपए की छलांग लगाकर 2,17,500 रुपए प्रति किलो रही। शुद्ध सोना एक हज़ार रुपए बढ़कर 1,50,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना एक हज़ार रुपए तेज होकर 1,38,200 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।
जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव
- चांदी 2,17,500
- शुद्ध सोना 1,50,500
- जेवराती सोना 1,38,200
Tags: gold
Post Comment
Latest News
22 Oct 2026 12:02:29
राजस्थान की प्रसिद्ध सांभर झील में सर्दी की आहट के साथ फ्लेमिंगो (राजहंस) का आना शुरू हो गया है। फ्लेमिंगो...

Comment List