पीटीईटी परीक्षा-2026 का रिजल्ट घोषित : भरतपुर के कार्तिक व चुरू के जयप्रकाश अव्वल, उदयपुर के मनोज दूसरे व नागौर के युवराज रहे तीसरे स्थान पर

मोबाइल पर वार्ता की और उन्हें शुभकामनाएं दीं

पीटीईटी परीक्षा-2026 का रिजल्ट घोषित : भरतपुर के कार्तिक व चुरू के जयप्रकाश अव्वल, उदयपुर के मनोज दूसरे व नागौर के युवराज रहे तीसरे स्थान पर
पीटीईटी 2026 का परिणाम जयपुर में घोषित। राज्य के 944 बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में भरतपुर के कार्तिक कुमार गर्ग और चुरू के जयप्रकाश बिस्सू 509 अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम। उदयपुर के मनोज नागदा दूसरे और नागौर के युवराज तीसरे स्थान पर।

जयपुर। राज्य के 944 बीएड कालेजों में प्रवेश के लिए वर्धमान महावीर खुला विवि द्वारा आयोजित पीटीईटी परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम जयपुर में घोषित किया गया। इस बार प्रथम स्थान पर भरतपुर के कार्तिक कुमार गर्ग और चुरू के जयप्रकाश बिस्सू रहे, दोनों को 600 में से 509 अंक मिले। दूसरे स्थान पर उदयपुर के मनोज नागदा रहे जिन्हें 600 में से 508 अंक मिले और तृतीय स्थान पर नागौर के युवराज रहे जिन्हें 600 में से 507 अंक मिले।

 

सभी टॉपर बच्चों से परिणाम घोषणा करने के बाद राज्य के उप मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मंत्री डा प्रेमचंद बैरवा ने मोबाइल पर वार्ता की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डा बैरवा ने कहा कि मात्र 10 दिनों के अंदर परीक्षा परिणाम निकाल देने का अनूठा कार्य वीएमओयू ने किया हैं इसके लिए खुला विवि के कुलगुरू प्रो बीएल वर्मा और उनकी टीम बधाई की पात्र है। डा बैरवा ने कहा आज का अवसर युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा देने वाला है और ये उनके जीवन का एक नया द्वारा खोलने वाला है। भविष्य में ये सभी युवा शिक्षक बनकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे।

 

Read More पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित...
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज