भीषण गर्मी में आमजन को राहत ! समाजसेवी जीत गोविंद ने लगावाया घाटगेट पर वॉटर कूलर, गर्मी में राहगीरों और ग्रामीणों को मिलेगी ठंडे पानी की सुविधा

समाजसेवा की मिसाल

भीषण गर्मी में आमजन को राहत ! समाजसेवी जीत गोविंद ने लगावाया घाटगेट पर वॉटर कूलर, गर्मी में राहगीरों और ग्रामीणों को मिलेगी ठंडे पानी की सुविधा
समाजसेवी जीत गोविंद उर्फ जीतू जी ने घाटगेट चौराहे पर वॉटर कूलर लगवाकर जनसेवा की अद्भुत मिसाल पेश की है। भीषण गर्मी में राहगीरों और ग्रामीणों को इससे ठंडा और स्वच्छ पेयजल मिलेगा। इससे पहले उन्होंने आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हुए पूरे महीने रोजा इफ्तारी भी करवाई थी।

जयपुर। जीत गोविंद उर्फ जीतू जी ने एक बार फिर से समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए मुख्य चौराहे पर वॉटर कूलर की व्यवस्था की गई। गर्मी के बीच यह पहल आमजन और राहगीरों को ठंडे पानी की सुविधा प्रदान कर रही है। इसके बारे में जीतू ने कहा कि, घाटगेट के मुख्य चौराहे से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण, राहगीर गुजरते हैं। ठंडे और स्वच्छ पेयजल की यह व्यवस्था उन्हें काफी सुविधा प्रदान करेगी। इसके बारे में जब राहगीरों से बात की गई तो उन्होंने इस पहल को जनसेवा की भावना का प्रतीक बताया।

जीत गोविंद के पास में काम करने वाले लोगों से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब लोग अपने निजी कार्यों में व्यस्त रहते हैं, उस समय जीत गोविद जी ने समाज के लिए समय और संसाधन लगाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। जानकारी के अनुसार, ये पहला मौका नहीं है जब जीत गोविंद से समाज के लिए कुछ किया, इससे पहले इन्होंने भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए पूरे महीने रोजे इफ्तारी करवाई थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस का शिकंजा,  9 दिन में 79 हजार से अधिक चालान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस का शिकंजा,  9 दिन में 79 हजार से अधिक चालान
4 से 12 जून 2026 तक चले विशेष अभियान में पुलिस ने 79,195 चालान किए। सबसे ज्यादा 30,644 ब्लैक फिल्म...
उत्तरी आयरलैंड में नस्लीय हिंसा : विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों लोग, एकजुट होकर निकाली शांति रैली
प्रेशर हॉर्न पर सख्त कार्रवाई : बिहार में चलेगा राज्यव्यापी विशेष जांच अभियान, नियमों का उल्लंघन करने पर लगेगा भारी जुर्माना
पत्नी और उसके प्रेमी ने रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में गिरफ्तार
गुजरात और राजस्थान के बीच जल्द शुरू होगी नई ट्रेन : रेल मंत्री साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, पश्चिम भारत के 2 प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगी ट्रेन
जयपुर में एसीबी का बड़ा धमाका: बेंगलुरु पुलिस के सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी रिश्वत लेते ट्रैप 
पुलिस की कार्रवाई : अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार, 13 गैस सिलेंडर जब्त