रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक

मानसून पर्यटन की अपार संभावनाएं

रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान में पर्यटन का स्वरूप बदल रहा और मानसून पर्यटन नई पहचान बनकर उभर रहा। अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती क्षेत्रों में जनवरी से मार्च 2026 के बीच 93.85 लाख पर्यटकों ने भ्रमण। घरेलू और विदेशी दोनों शामिल। माउंट आबू, उदयपुर और कुंभलगढ़ जैसे स्थल प्रमुख आकर्षण।

जयपुर। राजस्थान की पहचान लंबे समय से रेतीले धोरों, किलों और राजसी महलों के रूप में रही है, लेकिन अब प्रदेश का पर्यटन परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। अरावली की पर्वत श्रृंखलाएं, दक्षिणी राजस्थान की झीलें और जंगल तथा हाड़ौती का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को नए अनुभव दे रहे हैं। यही वजह है कि मानसून पर्यटन राजस्थान की नई पहचान बनकर उभर रहा है। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक दलीप सिंह राठौड़ के अनुसार, यदि इन क्षेत्रों का सुनियोजित विकास और प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाए तो मानसून भी राजस्थान का प्रमुख पर्यटन सीजन बन सकता है। जनवरी से मार्च 2026 के पर्यटन आंकड़े इस बदलाव की स्पष्ट पुष्टि करते हैं।

93.85 लाख पर्यटकों ने किया भ्रमण :

आंकड़ों के अनुसार, मानसून पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती क्षेत्रों में कुल 93 लाख 85 हजार 878 पर्यटकों की यात्राएं दर्ज की गईं। इनमें 92 लाख 6 हजार 661 घरेलू तथा 1 लाख 79 हजार 217 विदेशी पर्यटक शामिल रहे। अरावली और दक्षिणी राजस्थान बने आकर्षण का केंद्र अरावली पर्यटन सर्किट- माउंट आबू, नाथद्वारा, कुंभलगढ़, हल्दीघाटी और राजसमंदमें 40 लाख 4 हजार 291 पर्यटक पहुंचे। वहीं उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ को शामिल करने वाले दक्षिणी राजस्थान क्षेत्र में 40 लाख 58 हजार 896 पर्यटकों का आगमन हुआ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
चांदपोल परकोटा स्थित गणेश मंदिर में निर्जला एकादशी पर विशेष धार्मिक आयोजन। महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में भगवान...
महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप
केन्या में प्रदर्शन के दौरान आगजनी : पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़कों पर उठी आग की लपटें
रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि
नाकामियों को छिपाने के लिए छात्रों की आवाज दबा रही सरकार : छात्रों को दहशतगर्द बताने वाले धर्मेंद्र प्रधान मांगे माफी, राहुल बोले- इस्तीफा दे शिक्षा मंत्री
ESG के जरिए उद्योगों को मिलेगी नई दिशा, CII राजस्थान ने लॉन्च किया पहला ESG क्लस्टर