निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
विभिन्न धार्मिक आयोजनों का आयोजन
चांदपोल परकोटा स्थित गणेश मंदिर में निर्जला एकादशी पर विशेष धार्मिक आयोजन। महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में भगवान गणेश का ऋतु फलों के रस से अभिषेक कर सिंदूर चोला और नवीन पोशाक धारण कराई। फलों की आकर्षक झांकी सजाई।
जयपुर। चांदपोल परकोटा स्थित गणेश मंदिर में निर्जला एकादशी के अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में भगवान गणेश के ऋतु फलों के रस से अभिषेक के साथ हुई।
इसके बाद गणेश जी महाराज को सिंदूर का चोला चढ़ाकर नवीन पोशाक धारण कराई गई। मंदिर परिसर में भगवान गणेश की आकर्षक फलों की झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर गणेश जी को ठंडाई, लस्सी, आमरस, शिकंजी, आम, मतिरा, खरबूजा और केले का विशेष भोग अर्पित किया गया। पूजा-अर्चना के बाद भोग को प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Jun 2026 19:01:13
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एफसीआरए नियमों में हालिया संशोधनों को वापस लेने की...

Comment List