18 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  

नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी

18 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 18 वर्षों से फरार 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी राकेश कुमार जांगिड़ को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार। आरोपी वर्ष 2008-09 के चार धोखाधड़ी मामलों में वांछित था। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की थी।

जयपुर। वांछित एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 18 वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी राकेश कुमार जांगिड़ को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना सदर जयपुर में वर्ष 2008-09 में दर्ज चार धोखाधड़ी के मामलों में 299 सीआरपीसी के तहत वांछित था तथा उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी थे। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि पुलिस मुख्यालय एवं पुलिस आयुक्तालय जयपुर के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता एवं एसीपी धर्मवीर सिंह के सुपरविजन में गठित टीम ने तकनीकी एवं खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी को ट्रेस किया। जांच में सामने आया कि राकेश कुमार जांगिड़ ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की थी।

मुकदमे दर्ज होने के बाद वह फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने के लिए सीकर स्थित अपना निवास छोड़कर जयपुर में अलग-अलग स्थानों पर रहने लगा। आरोपी ने आपराधिक रिकॉर्ड छिपाकर दूसरे पते से पासपोर्ट भी बनवा लिया था और संयुक्त अरब अमीरात भागने की फिराक में था।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान में पर्यटन का स्वरूप बदल रहा और मानसून पर्यटन नई पहचान बनकर उभर रहा। अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती...
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि
नाकामियों को छिपाने के लिए छात्रों की आवाज दबा रही सरकार : छात्रों को दहशतगर्द बताने वाले धर्मेंद्र प्रधान मांगे माफी, राहुल बोले- इस्तीफा दे शिक्षा मंत्री
ESG के जरिए उद्योगों को मिलेगी नई दिशा, CII राजस्थान ने लॉन्च किया पहला ESG क्लस्टर
जयपुर से लापता चार मासूम कुशीनगर में मिले, अयोध्या घूमने निकले थे बच्चे
पीटीईटी परीक्षा-2026 का रिजल्ट घोषित : भरतपुर के कार्तिक व चुरू के जयप्रकाश अव्वल, उदयपुर के मनोज दूसरे व नागौर के युवराज रहे तीसरे स्थान पर
पीसीसी में पुष्पांजलि कार्यक्रम, कांग्रेसजनों ने शिवचरण माथुर को पुष्पांजलि की अर्पित