साइबर ठगी से बचाव के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी, टास्क स्कैम और फर्जी लोन ऐप्स से सतर्क रहने की अपील

तुरंत 1930 पर करें कॉल

साइबर ठगी से बचाव के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी, टास्क स्कैम और फर्जी लोन ऐप्स से सतर्क रहने की अपील
राज्य सरकार ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए दो महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की हैं। नागरिकों को फर्जी इंस्टेंट लोन ऐप्स और पार्ट-टाइम जॉब 'टास्क स्कैम' के प्रति सतर्क किया गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।

जयपुर। राज्य सरकार ने आमजन को साइबर अपराधों और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए दो महत्वपूर्ण साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की हैं। इनमें फर्जी इंस्टेंट लोन ऐप्स और टास्क स्कैम जैसी बढ़ती साइबर ठगी के प्रति लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि अनधिकृत इंस्टेंट लोन ऐप्स तत्काल ऋण उपलब्ध कराने का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। ऐप डाउनलोड होते ही साइबर अपराधी मोबाइल डेटा, संपर्क सूची और निजी जानकारी तक पहुंच बना लेते हैं तथा बाद में अत्यधिक ब्याज, धमकी, ब्लैकमेल और मॉर्फ्ड तस्वीरों के जरिए अवैध वसूली करते हैं।

सरकार ने नागरिकों को केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म और आधिकारिक ऐप स्टोर से ही वित्तीय ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी है। दूसरी एडवाइजरी में “टास्क स्कैम” या ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब धोखाधड़ी से सावधान रहने को कहा गया है। साइबर ठग प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर आसान कार्यों के बदले आकर्षक कमाई का लालच देकर लोगों से निवेश करवाते हैं और बाद में रकम हड़प लेते हैं। सरकार ने अपील की है कि किसी भी साइबर ठगी, जबरन वसूली या संदिग्ध डिजिटल गतिविधि की सूचना तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर दें तथा शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज कराएं। साथ ही संबंधित बैंक को भी तत्काल सूचित करने की सलाह दी गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

झारखंड के पांच छात्रों का कमाल: अब रोबोट करेगा शिवगंगा तालाब की सफाई, श्रावणी मेले में दिखेगी नई तकनीक झारखंड के पांच छात्रों का कमाल: अब रोबोट करेगा शिवगंगा तालाब की सफाई, श्रावणी मेले में दिखेगी नई तकनीक
झारखंड के बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेले के दौरान शिवगंगा तालाब को स्वच्छ रखने के लिए दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज के...
जयपुर टाइगर फेस्टिवल :बाघ संरक्षण पर संवाद करेंगे विशेषज्ञ
राकेश बेदी, डेलनाज ईरानी ने लव ऑनलाइन से दर्शकों को खूब हंसाया
ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटे ट्रंप: मिसाइलों की कमी बनी वजह, 13 दिन बाद रुका अमेरिकी सैन्य अभियान
पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा
वेस्ट टू आर्ट थीम पर बनेंगे तीन भव्य स्वागत द्वार, 5.36 करोड़ रु. की लागत से होगा निर्माण 
कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम