16 जून से शुरू होगा स्टॉप डायरिया कैंपेन, 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान

5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों पर विशेष फोकस

16 जून से शुरू होगा स्टॉप डायरिया कैंपेन, 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान में 16 जून से 31 जुलाई तक 'स्टॉप डायरिया कैंपेन' चलाएगा। इस अभियान के तहत आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस-जिंक कॉर्नर बनाए गए हैं। इसका उद्देश्य स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और रोटावायरस टीकाकरण के जरिए बच्चों को दस्त रोग से बचाना है।

जयपुर। प्रदेश में डायरिया (दस्त) से बचाव, समय पर उपचार और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग 16 जून से 31 जुलाई तक स्टॉप डायरिया कैंपेन संचालित करेगा। अभियान के तहत विशेष रूप से पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में डायरिया की रोकथाम, उपचार और स्वच्छता संबंधी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने बताया कि डायरिया आज भी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है। गर्मी और बरसात के मौसम में बच्चों में दस्त रोग के मामले बढ़ जाते हैं, जो समय पर उपचार नहीं मिलने पर जानलेवा भी हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में ‘‘स्वच्छ जल, समुचित उपचार, डायरिया से बचें हर बार’’ थीम पर अभियान चलाया जाएगा। मिशन निदेशक एनएचएम जोगाराम ने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर ओआरएस-जिंक कॉर्नर स्थापित किए गए हैं। बच्चों को जन्म के बाद छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने, रोटावायरस सहित नियमित टीकाकरण, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, साबुन से हाथ धोने और साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांवों में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समितियों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही पीने के पानी की गुणवत्ता जांच, स्वच्छ शौचालयों के उपयोग और कचरे के सुरक्षित निपटान पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए राशन दुकानों, स्वयं सहायता समूहों, सामुदायिक रेडियो और नुक्कड़ नाटकों का भी सहारा लिया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच इस समय सकारात्मक बातचीत चल रही है।...
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर
जिला प्रशासन : हुनर को मिलेगा हुनरमंद बनने का मौका, चर्म प्रशिक्षण के लिए 31 जुलाई तक होंगे आवेदन
मेकेदाटू बांध विवाद पर तमिलनाडु-केंद्र आमने-सामने, मुख्यमंत्री विजय ने PM को पत्र लिखकर जताई नाराजगी