अवैध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों पर परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 3 दिन में सुधार नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

अवैध संशोधनों पर परिवहन विभाग सख्त

अवैध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों पर परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 3 दिन में सुधार नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई
राजस्थान परिवहन विभाग वाहनों में अवैध बदलावों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर रहा है। परिवहन आयुक्त ने हूटर, प्रेशर हॉर्न, काली फिल्म और अनधिकृत नंबर प्लेट पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वाहन स्वामियों को अवैध संशोधन हटाने के लिए तीन दिन की मोहलत दी गई है।

जयपुर। राजस्थान परिवहन विभाग राज्यभर में वाहनों में किए गए अवैध बदलावों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू करने जा रहा है। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) और जिला परिवहन अधिकारियों (डीटीओ) को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। अभियान के तहत वाहनों में अनाधिकृत लाल और नीली बत्ती, फ्लैशर, हूटर, प्रेशर हॉर्न, काली फिल्म, नियमों के विपरीत नंबर प्लेट, नंबर प्लेट या विंडस्क्रीन पर अनधिकृत शब्द, पदनाम, प्रतीक चिन्ह और अन्य अवैध संशोधनों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने इसे सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशों की अवहेलना तथा सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना है।

परिवहन आयुक्त ने कहा कि ऐसे संशोधन मोटरयान अधिनियम-1988 और केंद्रीय मोटरयान नियम-1989 के प्रावधानों का उल्लंघन हैं। विभाग के अनुसार कई मामलों में ऐसे वाहनों का उपयोग मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध गतिविधियों और आदतन अपराधियों द्वारा भी किया जाता है, जिससे कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा दोनों प्रभावित होती हैं। विभाग ने वाहन मालिकों को चेतावनी दी है कि वे तीन दिनों के भीतर अपने वाहनों से सभी अनधिकृत संशोधन हटाकर नियमों के अनुरूप करें। निर्धारित अवधि के बाद भी सुधार नहीं मिलने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध चालान, जब्ती सहित अन्य सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सांवलिया सेठ के भंडार पर बरसी श्रद्धा : निकले 40.81 करोड़, 110 किलो से अधिक चांदी और डेढ़ किलो से ज्यादा सोने का आया चढ़ावा सांवलिया सेठ के भंडार पर बरसी श्रद्धा : निकले 40.81 करोड़, 110 किलो से अधिक चांदी और डेढ़ किलो से ज्यादा सोने का आया चढ़ावा
मंडफिया स्थित भगवान सांवलिया सेठ मंदिर में एक माह के भंडार और भेंटकक्ष से कुल 40.81 करोड़ रुपए से अधिक...
होर्मुज में फंसे नाविकों को निकालेगा संयुक्त राष्ट्र : रुबियो ने टोल शुल्क के खिलाफ दी चेतावनी, अमेरिका और ईरान के बीच अब भी मतभेद
फीफा विश्वकप-2026 : किलियन एम्बाप्पे का शानदार प्रदर्शन, फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया
शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी : सेंसेक्स में 29 अंक की बढ़त, निफ्टी का क्या हाल?
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार चाचा और भतीजी को कुचला : चाचा का शव सड़क पर बिखरा, ग्रामीणों और पुलिस में तकरार
एक साल में राजस्थान को 12 ट्रेनों की सौगात :  ट्रेनें फुल, अमृत भारत और वंदे भारत को मिला शानदार रिस्पॉन्स
जेकेके में शुरू हुई युवा कलाकार सारा हर्ष की सोलो प्रदर्शनी ‘चित्रहार’ : महज 18 साल की उम्र, पेंटिंग का हुनर ऐसा कि सभी चकित