तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार चाचा और भतीजी को कुचला : चाचा का शव सड़क पर बिखरा, ग्रामीणों और पुलिस में तकरार

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार चाचा और भतीजी को कुचला : चाचा का शव सड़क पर बिखरा, ग्रामीणों और पुलिस में तकरार
नारेहडा-चोटिया बाईपास पर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा और 7 वर्षीय भतीजी की मौत। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने एंबुलेंस और पुलिस की देरी पर विरोध जताया और हंगामा किया।

कोटपूतली। नारेहडा-चोटिया बाईपास पर गोपालपुरा गांव के निकट भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा और 7 वर्षीय भतीजी की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक के शरीर का एक हिस्सा सड़क पर बिखर गया। घटना के बाद कोटपूतली-पावटा मार्ग पर घंटों तनाव की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार बनार गांव निवासी महेंद्र यादव अपनी भतीजी सजिता के साथ बाइक से घर की ओर जा रहा था। तभी पनियाला की तरफ से आए एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस के समय पर नही पहुंचने का कड़ा विरोध जताया, जिससे शव सड़क पर क्षत.विक्षत पड़े रहे। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।  स्थिति उस समय बेकाबू हो गई जब पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए उठाने का प्रयास किया।

गुस्साए लोगों ने एंबुलेंस में जमकर तोड़फोड Þकी, जिससे अफ रा.तफ री मच गई। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। मौके पर कोटपूतली, सरूण्ड और पनियाला थाना पुलिस का जाब्ता तैनात करना पड़ा।

दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार :

Read More नकाबपोशों का कहर : कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर 85 लाख की डकैती, हथियारों के बल पर दिया वारदात को अंजाम

एसडीएम ने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी विभाग को ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए और पीड़ित परिवार को सरकार डंपर मालिक से हर संभव सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

Read More लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल जयपुर पहुंचेंगे, सवाई माधोपुर व बूंदी के कार्यक्रमों में लेंगे भाग

Post Comment

Comment List

Latest News

‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू ‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
लाख कलाकार द्रोपदी मीणा की दो दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘द पावर 2.0’ जवाहर कला केंद्र की परिजात द्वितीय गैलरी में...
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
आपातकाल की बरसी पर भाजपा का कार्यक्रम : देश जेलखाना बन गया था, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन अब 25 हजार, 5 हजार चिकित्सा को अलग से मिलेंगे
भूंकप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मौतें, 700 घायल, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल
राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा प्रमुख किसी दिन पीडीए में ''ए'' का मतलब आतंकवादी न बता दें...