हवाला और नोटों की हेराफेरी से जुड़े रैकेट का खुलासा : ऊपर-नीचे असली नोट लगे 65 लाख की गड्डियां जब्त, 2 गिरफ्तार

बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका

हवाला और नोटों की हेराफेरी से जुड़े रैकेट का खुलासा : ऊपर-नीचे असली नोट लगे 65 लाख की गड्डियां जब्त, 2 गिरफ्तार
बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने कथित हवाला और नोटों की हेराफेरी से जुड़े एक रैकेट का पर्दाफाश कर दो युवकों को गिरफ्तार कर इनसे करीब 65 लाख रुपए की नोटों की गड्डियां बरामद की हैं।

श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने कथित हवाला और नोटों की हेराफेरी से जुड़े एक रैकेट का पर्दाफाश कर दो युवकों को गिरफ्तार कर इनसे करीब 65 लाख रुपए की नोटों की गड्डियां बरामद की हैं, जांच में खुलासा हुआ कि इन गड्डियों के ऊपर और नीचे 500-500 रुपए के असली नोट लगे थे, जबकि बीच में नोटों के आकार के सफेद कागज भरे गए थे। बरामद गड्डियों में केवल 13 हजार रुपए ही असली पाए गए। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि क्षेत्र में हवाला और नोटों के लेन.देन से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना के आधार पर नाकाबंदी में कार सवार दो संदिग्धों को दबोच लिया गया। संदिग्धों की पहचान जैतासर निवासी ओमप्रकाश नैण और धोलिया निवासी महेंद्र गोदारा के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है।

बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका :

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला केवल नकली गड्डियों तक सीमित नहीं लग रहा है। पूछताछ में हवाला और ठगी के बड़े नेटवर्क से जुड़े तार सामने आने की संभावना है। पुलिस आरोपियों से पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस पूरे खेल में और कौन.कौन लोग शामिल हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

कलक्टर की रोक के बावजूद खोदी सड़क : लगा लंबा जाम, एंबुलेंस और आम वाहन चालक भी फंसे कलक्टर की रोक के बावजूद खोदी सड़क : लगा लंबा जाम, एंबुलेंस और आम वाहन चालक भी फंसे
मानसून के दौरान जिला कलक्टर द्वारा 15 जून के बाद सड़क खुदाई पर रोक के बावजूद विभिन्न एजेंसियां कार्य कर...
चार शुभ योगों के दुर्लभ संयोग में रखेंगे निर्जला एकादशी व्रत : मंदिरों में रहेगी दान-पुण्य की धूम, सजेगी विशेष झांकी
आज का भविष्यफल     
हवाला और नोटों की हेराफेरी से जुड़े रैकेट का खुलासा : ऊपर-नीचे असली नोट लगे 65 लाख की गड्डियां जब्त, 2 गिरफ्तार
एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न