एक साल में राजस्थान को 12 ट्रेनों की सौगात :  ट्रेनें फुल, अमृत भारत और वंदे भारत को मिला शानदार रिस्पॉन्स

यात्रीभार 100 फीसदी से अधिक दर्ज

एक साल में राजस्थान को 12 ट्रेनों की सौगात :  ट्रेनें फुल, अमृत भारत और वंदे भारत को मिला शानदार रिस्पॉन्स
राजस्थान को पिछले 1 वर्ष में रेलवे द्वारा 12 नई ट्रेनों की सौगात, दो वंदे भारत और दो अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल। अधिकांश नई ट्रेनों में 100 प्रतिशत से अधिक यात्रीभार दर्ज। खातीपुरा-दरभंगा, बीकानेर-साबरमती और भुज-जालोर-दिल्ली एक्सप्रेस की बुकिंग फुल।

जयपुर।  राजस्थान को पिछले एक वर्ष में रेलवे की ओर से 12 नई ट्रेनों की सौगात मिली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में शुरू की गई इन ट्रेनों को यात्रियों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। हालात यह हैं कि अधिकांश नई ट्रेनों में यात्रीभार 100 फीसदी से अधिक दर्ज किया जा रहा है। सबसे ताजा उदाहरण 21 जून को शुरू हुई खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस और बीकानेर-साबरमती एक्सप्रेस हैं। दोनों ट्रेनों के पहले ही फेरे में सीटों की बुकिंग पूरी भर गई। इसी तरह 22 मई को शुरू हुई भुज-जालोर, पाली मारवाड़-दिल्ली एक्सप्रेस को भी यात्रियों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। नई ट्रेनों का संचालन यात्रियों की मांग और रैक उपलब्धता को ध्यान में रखकर किया गया है। यही कारण है कि इन सेवाओं का बेहतर उपयोग हो रहा है। पिछले एक वर्ष में राजस्थान को दो वंदे भारत एक्सप्रेस, दो अमृत भारत एक्सप्रेस तथा कई नई सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें मिली हैं।

सितंबर-2025 में दिल्ली-जोधपुर और दिल्ली-बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हुई, जबकि फरवरी, 2026 में उदयपुर सिटी-अहमदाबाद वंदे भारत का संचालन शुरू हुआ। इसके अलावा दरभंगा-अजमेर अमृत भारत, चंडीगढ़-उदयपुर, पुणे-जोधपुर, चेन्नई-जोधपुर, हैदराबाद-जोधपुर और जैसलमेर-दिल्ली जैसी नई सेवाएं भी शुरू की गई। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि नई ट्रेनों से राजस्थान की देश के प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी मजबूत हुई है और यात्रियों को तेज, सुविधाजनक एवं बेहतर यात्रा विकल्प उपलब्ध हुए हैं।

प्रमुख उपलब्धियां :

खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस: पहले फेरे में 100 प्रतिशत से अधिक बुकिंग।

Read More राजस्थान चैम्बर में इंडोनेशिया और अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधियों से उद्योग जगत का संवाद

बीकानेर-साबरमती एक्सप्रेस: शुरुआत से ही फुल यात्रीभार।

Read More 67 की उम्र में फिर बजे शहनाई के सुर: घासी राम ने 28 साल की सुनीता से रचाई शादी, पहली पत्नी बनीं सबसे बड़ी समर्थक

भुज-जालोर-दिल्ली एक्सप्रेस: 100 प्रतिशत से अधिक बुकिंग।

Read More आदर्श नगर मंडल द्वारा जनता कॉलोनी जनता पार्क में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत में। 12 नए कोच जोड़े गए, वीकेंड पर यात्रीभार 118 प्रतिशत तक पहुंचा।

Post Comment

Comment List

Latest News

सांवलिया सेठ के भंडार पर बरसी श्रद्धा : निकले 40.81 करोड़, 110 किलो से अधिक चांदी और डेढ़ किलो से ज्यादा सोने का आया चढ़ावा सांवलिया सेठ के भंडार पर बरसी श्रद्धा : निकले 40.81 करोड़, 110 किलो से अधिक चांदी और डेढ़ किलो से ज्यादा सोने का आया चढ़ावा
मंडफिया स्थित भगवान सांवलिया सेठ मंदिर में एक माह के भंडार और भेंटकक्ष से कुल 40.81 करोड़ रुपए से अधिक...
होर्मुज में फंसे नाविकों को निकालेगा संयुक्त राष्ट्र : रुबियो ने टोल शुल्क के खिलाफ दी चेतावनी, अमेरिका और ईरान के बीच अब भी मतभेद
फीफा विश्वकप-2026 : किलियन एम्बाप्पे का शानदार प्रदर्शन, फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया
शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी : सेंसेक्स में 29 अंक की बढ़त, निफ्टी का क्या हाल?
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार चाचा और भतीजी को कुचला : चाचा का शव सड़क पर बिखरा, ग्रामीणों और पुलिस में तकरार
एक साल में राजस्थान को 12 ट्रेनों की सौगात :  ट्रेनें फुल, अमृत भारत और वंदे भारत को मिला शानदार रिस्पॉन्स
जेकेके में शुरू हुई युवा कलाकार सारा हर्ष की सोलो प्रदर्शनी ‘चित्रहार’ : महज 18 साल की उम्र, पेंटिंग का हुनर ऐसा कि सभी चकित