एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल

सभी मरीजों की सर्जरी सफल रही

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8 नी और 3 हिप रिप्लेसमेंट शामिल थे। सभी मरीजों की स्थिति स्थिर। सर्जरी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत निशुल्क हुई।

जयपुर। राजस्थान के प्रमुख चिकित्सा संस्थान एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के ऑर्थोपेडिक्स विभाग की यूनिट-2 ने एक ही दिन और एक ही सिटिंग में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न कर चिकित्सा उत्कृष्टता का नया मानदंड स्थापित किया है। इन सर्जरियों में 8 टोटल नी रिप्लेसमेंट (TKR) और 3 टोटल हिप रिप्लेसमेंट (THR) ऑपरेशन शामिल रहे। सभी मरीजों की सर्जरी सफल रही और ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति स्थिर एवं संतोषजनक बताई गई है।

खास बात यह रही कि सभी मरीजों का उपचार मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत पूरी तरह निशुल्क किया गया। बेहतर और दीर्घकालिक परिणाम सुनिश्चित करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले इम्प्लांट्स का उपयोग किया गया। यह उपलब्धि यूनिट-2 के प्रमुख एवं वरिष्ठ आचार्य डॉ. पंकज जैन के नेतृत्व में हासिल की गई। सर्जिकल टीम में डॉ. राजकुमार हर्षवाल, डॉ. अमित जैन, डॉ. हीरालाल धवन, डॉ. मुकेश असवाल और डॉ. बृजेश सांखला सहित रेजिडेंट चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा ऑपरेशन थिएटर कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एनेस्थीसिया विभाग की टीम ने भी इस सफलता में अहम भूमिका निभाई। यह उपलब्धि दर्शाती है कि सरकारी चिकित्सा संस्थानों में भी आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ चिकित्सकों और उच्च स्तरीय सुविधाओं के माध्यम से विश्वस्तरीय जॉइंट रिप्लेसमेंट सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश