शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी : सेंसेक्स में 29 अंक की बढ़त, निफ्टी का क्या हाल?

एक्सचेंज का निफ्टी-23,795.80 अंक पर खुला

शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी : सेंसेक्स में 29 अंक की बढ़त, निफ्टी का क्या हाल?
पिछले सत्र की भारी गिरावट के बाद बुधवार को घरेलू बाजारों ने दमदार रिकवरी दिखाई। सेंसेक्स 261 अंक चढ़कर 76,462 और निफ्टी 60 अंक बढ़कर 23,884 पर पहुंच गया। आईटी, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी रही। टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस चमके, जबकि मारुति, भारती एयरटेल और टाटा स्टील दबाव में रहे।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 29.08 अंक की बढ़त के साथ 76,229.76 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 261.34 अंक (0.34 प्रतिशत) की मजबूती के साथ 76,462.55 अंक पर था। पिछले कारोबारी दिवस पर बाजार में गिरावट रही थी और प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत से ज्यादा टूट गये थे।

सेंसेक्स के विपरीत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 आज 28.30 अंक नीचे 23,795.80 अंक पर खुला, लेकिन तुरंत हरे निशान में पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 59.80 अंक यानी 0.25 प्रतिशत ऊपर 23,883.90 अंक पर रहा।  वृहत बाजार में भी तेजी रही। आईटी, फार्मा और स्वास्थ्य सेक्टरों के सूचकांकों में फिलहाल सबसे अधिक बढ़त है। वहीं, ऑटो, धातु, मीडिया और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों की कंपनियां दबाव में हैं। 

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक मङ्क्षहद्रा का शेयर इस समय सवा दो फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक का डेढ़ फीसदी और इंफोसिस का एक फीसदी से अधिक की बढ़त में है। पावरग्रिड, ट्रेंट, कोटक मङ्क्षहद्रा बैंक, एलएंडटी और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी ऊपर चल रहे हैं। मारुति सुजुकी और भारती एयरटेल के शेयर करीब एक फीसदी नीचे हैं। उनके साथ एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन, एनटीपीसी और टाटा स्टील में भी गिरावट है। वैश्विक स्तर पर दूसरे प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में आज शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी जा रही है।

Tags: Sensex

Post Comment

Comment List

Latest News

‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू ‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
लाख कलाकार द्रोपदी मीणा की दो दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘द पावर 2.0’ जवाहर कला केंद्र की परिजात द्वितीय गैलरी में...
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
आपातकाल की बरसी पर भाजपा का कार्यक्रम : देश जेलखाना बन गया था, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन अब 25 हजार, 5 हजार चिकित्सा को अलग से मिलेंगे
भूंकप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मौतें, 700 घायल, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल
राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा प्रमुख किसी दिन पीडीए में ''ए'' का मतलब आतंकवादी न बता दें...