सेक्सटॉर्शन मामले में महिला आरोपी का साथी गिरफ्तार
महेश नगर में सेक्सटॉर्शन का पर्दाफाश
जयपुर की महेश नगर पुलिस ने सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग मामले में महिला आरोपी के सहयोगी धीरज को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी महिला ने आईटी कंपनी में इंटर्नशिप के दौरान पीड़ित विमल डागा से पहचान बढ़ाई थी, जिसके बाद अश्लील सामग्री के जरिए मोटी रकम की मांग की जा रही थी।
जयपुर। महेश नगर थाना पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के चर्चित मामले में मुख्य महिला आरोपी के सहयोगी धीरज निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षिराज ने बताया कि 29 अप्रैल 2026 को परिवादी विमल कुमार डागा ने रिपोर्ट दी कि आरोपी उसे अश्लील एवं आपत्तिजनक सामग्री के जरिए ब्लैकमेल कर रहे हैं तथा डराकर धनराशि की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट पर टीम ने जांच कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया अब उसके साथी धीरज को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि महिला आरोपी की परिवादी से पहचान उसकी आईटी कंपनी में इंटर्नशिप के दौरान हुई थी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Jun 2026 19:01:13
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एफसीआरए नियमों में हालिया संशोधनों को वापस लेने की...

Comment List