अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी आज जैसलमेर आएंगी, पति संग सोनार किले व हवेलियों का करेंगी भ्रमण

टिफनी ट्रंप का जैसलमेर दौरा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी आज जैसलमेर आएंगी, पति संग सोनार किले व हवेलियों का करेंगी भ्रमण
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप और पति माइकल बोलस रविवार को चार्टर विमान से जैसलमेर पहुंच रहे हैं। दिल्ली और आगरा के बाद शाही जोड़ा यहाँ सोनार किला और पटवों की हवेली देखेगा। भारत-पाक सीमा से सटे संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

जैसलमेर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छोटी बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बोलस के साथ रविवार को जैसलमेर के दौरे पर आ रही हैं। इस हाई-प्रोफाइल और निजी यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। शाही जोड़ा चार्टर प्लेन से सीधे जैसलमेर पहुंचेगा, जहां उनके ठहरने के लिए होटल सूर्यगढ़ में विशेष व्यवस्था की गई है। सोमवार को उनका यहां से वापस रवाना होने का कार्यक्रम है। यात्रा के दौरान टिफनी ट्रंप सोनार किला, नक्काशी के लिए मशहूर पटवों की हवेली और खूबसूरत गड़ीसर लेक का दीदार करने जाएंगी। टिफनी ट्रंप व माइकल बोलस ने अपनी यात्रा की शुरूआत देश की राजधानी दिल्ली से की थी। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली के स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया था। इसके बाद शनिवार को वे आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने ताजमहल का दीदार किया।

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद 

जैसलमेर, भारत-पाकिस्तान सीमा से सटा एक संवेदनशील जिला है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस, जिला प्रशासन व खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों और वीआईपी रूट पर सुरक्षा के अभूतपूर्व बंदोबस्त किए गए हैं, इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर रूट डायवर्जन की तैयारी भी की गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत