महिला ने कथित दुष्कर्म के प्रयास पर युवक के प्राइवेट पार्ट को काटा

दुष्कर्म की कोशिश पर महिला का पलटवार

महिला ने कथित दुष्कर्म के प्रयास पर युवक के प्राइवेट पार्ट को काटा
जयपुर के ज्योतिनगर में दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक पर 33 वर्षीय महिला ने ब्लेड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी युवक लहूलुहान हालत में एसएमएस अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म और युवक की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

जयपुर। एक चौंकाने वाले मामले में 33 वर्षीय महिला ने अपने घर में कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक के प्राइवेट पार्ट और गले पर ब्लेड से वार कर गंभीर घायल कर दिया। घटना शनिवार शाम जयपुर में हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों से शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को एक महिला ने सूचना दी कि परिचित युवक पानी पीने के बहाने उसके घर में घुस आया। घर में अकेला पाकर उसने जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश की। जिसके बाद महिला ने खुद को बचाने के लिए ब्लेड से उसके प्राइवेट पार्ट और गले पर हमला कर दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंची तो युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसे तुरंत एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। जांच में सामने आया कि दोनों 2017 से एक-दूसरे को जानते थे। आरोपी युवक की मात्र एक महीने पहले शादी हुई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ  दुष्कर्म का मामला और युवक की शिकायत पर महिला के खिलाफ  हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। ज्योतिनगर थाना पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल जयपुर पहुंचेंगे, सवाई माधोपुर व बूंदी के कार्यक्रमों में लेंगे भाग लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल जयपुर पहुंचेंगे, सवाई माधोपुर व बूंदी के कार्यक्रमों में लेंगे भाग
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को जयपुर पहुंचेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट, बूंदी के कापरेन...
जेकेलोन अस्पताल में नया नियम बना परेशानी, सफाई के नाम पर मरीज के परिजनों को निकाल देते है बाहर
छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार : खड़गे ने की प्रधान के इस्तीफे की मांग, बोले- पेपर लीक से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित
कोचिंग में सेंसर डोर बन रहे मौत का रास्ता, जानें पूरा मामला
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट, लोकभवन में हुई मुलाकात
कोलकाता में ढ़हा निर्माणाधीन गोदाम: हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत, मलबे में दबे 50 से अधिक लोग, रेस्क्यू ऑपेरशन जारी
सांगानेर में चाकूबाजी : शादी के ठीक पहले आरोपी को पुलिस ने दी सुरक्षा, युवक की मौत